Pulsar लेने वालों की बल्ले-बल्ले! ₹12,000 की छूट... सर्विसिंग फ्री

6 October 2026

BY: Aaj Tak Auto

बजाज का धमाका

त्योहारी सीजन में अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बजाज ऑटो ने Pulsar के शौकीनों के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है.

Photo: bajajauto.com

 ₹12,000 तक का लाभ

बजाज ने अपनी Pulsar रेंज पर फेस्टिव बेनिफिट्स का ऐलान किया है. इसके तहत चुनिंदा Pulsar मॉडल पर ग्राहक ₹12,000 तक का लाभ उठा सकते हैं.

Photo: bajajauto.com

मिलेंगे कई फायदे

खास बात यह है कि ऑफर में कैश बेनिफिट के साथ नो प्रोसेसिंग फीस और 5 फ्री सर्विस का लाभ भी शामिल है. यह ऑफर पूरे भारत में लिमिटेड टाइम के लिए लागू है.

Photo: bajajauto.com

कैसे होगा बेनिफिट

Bajaj Auto के मुताबिक, फेस्टिव ऑफर के तहत मिलने वाला फायदा मॉडल और एरिया के हिसाब से अलग-अलग होगा. 

Video: bajajauto.com

चुनिंदा मॉडलों पर लागू

हालांकि, सभी बाइक्स पर ₹12,000 का पूरा फायदा नहीं मिलेगा. अधिकतम ₹12,000 का बेनिफिट चुनिंदा मॉडल पर ही लागू होगा.

Photo: bajajauto.com

5 फ्री सर्विस

इस ऑफर में कैश बेनिफिट के अलावा ग्राहकों को लोन की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. इसके साथ ही 5 फ्री सर्विस का फायदा भी दिया जा रहा है.

Video: bajajauto.com

शहरों के हिसाब से वैल्यू

Bajaj Auto ने साफ किया है कि अलग-अलग शहरों और मॉडल के आधार पर ऑफर की वैल्यू में बदलाव हो सकता है.

Photo: bajajauto.com

अपडेट हो रहा पल्सर

बजाज ऑटो पिछले कुछ समय से Pulsar रेंज को लगातार अपडेट कर रही है. हाल ही में Pulsar 125 और Pulsar 150 को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है. 

Photo: bajajauto.com

मिलते हैं ये फीचर्स

दोनों बाइक्स में अब 5-इंच TFT कंसोल मिलता है, जिसमें गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है.

Photo: bajajauto.com

Read Next