260KM रेंज, 799 रुपये में बुकिंग! देसी कंपनी की पहली बाइक लॉन्च

29 July 2026

By: Aajtak Auto

पहली बाइक हुई पेश

भारतीय बाजार में एक नई टू-व्हीलर कंपनी की एंट्री हुई है. ये एक देसी कंपनी है, जिसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है. 

Photo: avore.in

तीन मॉडल्स की एंट्री 

समर्थ ई-मोबिलिटी के ब्रांड एवोर (Avore) ने अपनी बाइक एवोर ईएक्स को इंट्रोड्यूस किया है. बाइक तीन मॉडल- EX1, EX2 और EX2S में आएगी. 

Photo: avore.in

कितनी है कीमत? 

इस बाइक की कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. टॉप मॉडल की कीमत 1.70 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. 

Photo: avore.in

799 में हो जाएगी बुक

बाइक को फिलहाल 799 रुपये में बुक किया जा सकता है. कंपनी की मानें, तो इस बाइक की डिलीवरी अगले दो महीनों में शुरू होगी. 

Photo: avore.in

बैटरी और रेंज 

एवोर ईएक्स1 में 3.24kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 160 किलोमीटर है. इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है. 

Photo: avore.in

बड़ी बैटरी मिलेगी 

वहीं ईएक्स 2 और EX2S में 5kWh की बैटरी मिलती है, जो क्रमशः 255 किलोमीटर और 260 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. 

Photo: avore.in

चार्जिंग टाइम कितना है?

बाइक को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का वक्त लगेगा. जबकि 20 फीसदी से 80 फीसदी तक लगभग 2 घंटे में चार्ज हो सकती है. 

Photo: avore.in

बाइक में ही छिपा है चार्जर

कंपनी की मानें, तो इसे 5A या 15A के किसी भी सामान्य वॉल सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है. इसमें 1500W का फ्लेक्स चार्जर मिलता है. 

Photo: avore.in

अपना OS भी मिलेगा 

बाइक में कंपनी का अपना एवोर सेंस ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो यूजर्स को पर्सनाइज्ड एक्सपीरियंस ऑफर करता है. 

Photo: avore.in

Read Next