सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में कंपनी, जल्द कर सकती है लॉन्च

02 April 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रहा है EV मार्केट

इलेक्ट्रिक टू-व्हीकर मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है. वित्तवर्ष 2026 में कंपनियों ने कुल 14 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच दिए हैं. 

Photo: atherenergy.com

सस्ता स्कूटर लाएगा ब्रांड

ऐसे में ब्रांड्स नए मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसा ही एक स्कूटर एथर ला रहा है, जो अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर आएगा. 

Photo: atherenergy.com

अभी कितने में आता है?

फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर एथर रिज़्टा है. इसका बेस वेरिएंट 1,14,546 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. 

Photo: atherenergy.com

नए प्लेटफॉर्म पर बनेगा

कंपनी एक सस्ता स्कूटर लाना चाहती है, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सके. इसका नाम EL01 हो सकता है. ये कंपनी के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. 

Photo: atherenergy.com

एक्जीक्यूटिव ने दिया हिंट

इस मॉडल को कंपनी आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो एथर के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने इसकी कीमत का हिंट दिया है.

Photo: atherenergy.com

कितनी होगी कीमत? 

नया स्कूटर 1 लाख रुपये से कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है. हालांकि, इसकी फाइनल कीमत अभी सामने नहीं आई है.

Photo: atherenergy.com

क्या है कंपनी का प्लान?

एथर का उद्देश्य साफ है. कंपनी कम बजट वाला एक स्कूटर तो लॉन्च करना चाहती है, लेकिन अपनी प्रीमियम पोजिशनिंग को भी बनाए रखना चाहती है. 

Photo: atherenergy.com

लो बजट कंपटीशन

कम बजट वाला स्कूटर लॉन्च करके कंपनी विडा वीएक्स 2 और बजाज चेतक सी2501 जैसे स्कूटर्स को टक्कर दे सकेगी.

Photo: atherenergy.com

कंपनी कर रही है विस्तार

एथर ना सिर्फ अपने नए स्कूटर्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. बल्कि कंपनी अपने एक्सपीरियंस सेंटर को भी तेजी से एक्सपैंड कर रही है.

Photo: atherenergy.com

Read Next