डबल हेलमेट, ग्रॉसरी सब होगा फिट! सबसे ज्यादा स्पेस वाले स्कूटर

9 June 2026

By: Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड

इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. लोग अब सिर्फ कम खर्च के लिए ही नहीं, बल्कि डेजी यूज और उपयोगिता के आधार पर स्कूटर खरीद रहे हैं.

Photo: atherenergy.com

मॉडर्न स्कूटरों में स्पेस

कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार स्टोरेज स्पेस के साथ आते हैं, जिससे सब्जियां, किराना, शॉपिंग बैग और दूसरे जरूरी सामान आसानी से रखे जा सकते हैं.

Photo: ITG

देखें बेस्ट स्पेस वाले स्कूटर

अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जिसमें ज्यादा सामान रखा जा सके, तो यहां हम 5 सबसे प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Photo: Freepik

कीमत: 1.21 लाख रुपये

एथर का ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर 56 लीटर स्टोरेज क्षमता के साथ आता है, जिसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 22 लीटर का फ्रंक शामिल है.

Photo: atherenergy.com

Ather Rizta

159 किमी रेंज

Ather Rizta दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है और एक बार चार्ज करने पर 159 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है.

Photo: atherenergy.com

कीमत: 1.52 लाख रुपये

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप रिवर के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 55 लीटर का कुल स्टोरेज स्पेस मिलता है. जिसमें 43 लीटर का मेन स्टोरेज और 12 लीटर का ग्लव बॉक्स शामिल है. 

Video: X/worldofriver

River Indie

160 किमी रेंज

बेहद यूनिक डिजाइन वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो फुल-साइज हेलमेट भी रख सकते हैं. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 160 किमी की रेंज देता है.

Photo: X/worldofriver

कीमत: 1.42 लाख रुपये

Chetak C3501 में 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. यह ऑफिस जाने, बाजार से सामान लाने और डेली यूज के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.

Photo: Chetak.com

Bajaj Chetak C3501 

153 किमी रेंज

ये स्कूटर 153 किमी की रेंज देता है. इसमें कीलेस एंट्री, TFT डिस्प्ले, ग्लव बॉक्स, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Chetak.com

कीमत: 1.25 लाख रुपये

ओला के इस फ्लैगशिप स्कूटर में 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. यह स्कूटर 4kWh और 5.3kWh बैटरी विकल्पों के साथ आता है.

Photo: Olaelectric.com

Ola S1 Pro Plus

320 किमी रेंज

कंपनी का दावा है ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा तक बताई गई है.  

Photo: Olaelectric.com

कीमत: 91,550 रुपये

TVS Orbiter में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें दो फुल-साइज हेलमेट तक रखे जा सकते हैं. लंबा और फ्लैट सीट इसकी खासियत है.

Photo: Screengrab

TVS Orbiter

 86 किमी रेंज

इस स्कूटर में USB चार्जिंग, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये स्कूटर 86 किमी की रेंज देता है.

Photo: Screengrab

Read Next