31 July 2026
By: Aajtak Auto
एथर एनर्जी (Ather Energy) इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेस में तेजी से ऊपर आ रही है. पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल में ये तीसरी सबसे बड़ी कंपनी रही है.
Photo: atherenergy.com
जून 2026 में कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 81 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. पिछले महीने ब्रांड ने कुल 31,063 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को डिस्पैच किया है.
Photo: atherenergy.com
पिछले साल जून में एथर एनर्जी ने कुल 17,141 यूनिट्स को बेचा था. वहीं मई 2026 में कंपनी ने 26,857 स्कूटर्स बेचे थे.
Photo: atherenergy.com
जून 2026 में एथर रिज्टा ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है. इसकी 24,742 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं.
Photo: atherenergy.com
ये स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन में आता है. इसमें 2.9kWh और 3.5kWh की बैटरी मिलती है. जिनकी क्लेम्ड रेंज क्रमशः 123KM और 161KM है.
Photo: atherenergy.com
इस स्कूटर पर कंपनी 8 साल तक की वारंटी बैटरी पर दे रही है. स्कूटर सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर 30 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है.
Photo: atherenergy.com
3.5kWh की बैटरी को चार्ज करने में लगभग 4 यूनिट बिजली खर्च होगी. 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से इसमें 32 रुपये का खर्च आएगा.
Photo: atherenergy.com
रिज्टा एस की कीमत 1,21,047 रुपये एक्स शोरूम है, जबकि रिज्टा जेड की कीमत 1,39,046 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली है.
Photo: atherenergy.com
ये स्कूटर मल्टीपल कलर ऑप्शन में आता है. साथ ही इसमें नेविगेशन, मीडिया कंट्रोल और प्रो एक्टिव असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
Photo: atherenergy.com