इस स्टार्टअप ने मचाया बवाल! 3 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

11 May 2026

By; Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ासकर टू-व्हीलर सेगमेंट सबसे तेजी से ग्रोथ कर रहा है.

Photo: ITG

स्टार्टअप्स की धूम

जहां एक तरह दिग्गज वाहन निर्माता सेगमेंट को रफ्तार दे रहे हैं, वहीं स्टार्टअप्स ने अलग क्रांति कर रखी है.

Photo: ITG

एथर एनर्जी की रफ्तार

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप एथर एनर्जी ने बाजार में कदम रखने के बाद EV सेगमेंट अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है.

Photo: atherenergy.com

Rizta ने मचाई धूम

जिसका नतीजा ये है कि, कंपनी के फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta ने बिक्री का नया सेल्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Photo: atherenergy.com

3 लाख यूनिट की सेल्स्

लॉन्च के सिर्फ 25 महीनों के भीतर ही Ather Rizta ने 3 लाख यूनिट की होलसेल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

Photo: atherenergy.com

फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

एथर एनर्जी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बड़े साइज और लंबी सीट के चलते फैमिली स्कूटर के तौर पर 6 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया था.

Photo: atherenergy.com

तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिज़्टा की जबरदस्त डिमांड के बूते ही एथर एनर्जी अपने प्रतिद्वंदी टीवीएस और बजाज ऑटो के बाद तीसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है.

Photo: atherenergy.com

बिक गए इतने स्कूटर

ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक Ather Rizta की कुल होलसेल बिक्री अप्रैल 2026 तक करीब 3,09,501 यूनिट तक पहुंच चुकी है.

Photo: atherenergy.com

10 महीनों में 1 लाख यूनिट

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी जुलाई 2024 में शुरू की गई थी. और पहले 1 लाख यूनिट का आंकड़ा कंपनी ने सिर्फ 10 महीनों में पार कर लिया था.

Photo: atherenergy.com

कंपनी का पोर्टफोलियो

कंपनी के पोर्टफोलियो में Ather 450X, Ather 450S और Ather 450 Apex जैसे मॉडल पहले से मौजूद हैं, लेकिन Rizta ने सबसे ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित किया है.

Photo: atherenergy.com

कैसा है Rizta

ये स्कूटर दो वेरिएंट (S) और (Z) में आता है. इसमें Rizta S वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये और Rizta Z वेरिएंट की कीमत 1.29 लाख रुपये है.

Photo: atherenergy.com

बैटरी पैक ड्राइविंग रेंज

Rizta S में (2.9 kWh) बैटरी पैक दिया गया है जो 121 किमी की रेंज देता है. वहीं Rizta Z में (3.7 kWh) बैटरी पैक मिलता है जो 153 किमी की रेंज देता है.

Photo: atherenergy.com

स्टोरेज स्पेस

इसमें 22 लीटर का फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज स्पेस) और 34 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. यानी कि इस स्कूटर में कुल 56 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है.

Photo: atherenergy.com

डिजिटल डिस्प्ले

Rizta S में 7.0 इंच का नॉन-टच डीपव्यू डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है. जबकि Z वेरिएंट 7.0-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है.

Photo: atherenergy.com

परफेक्ट फैमिली स्कूटर

Ather Rizta को खास तौर पर फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें बेहतर स्पेस और एडवांस फीचर्स मिलते हैंं.

Photo: atherenergy.com

Read Next