27 May 2026
By: Aajtak Auto
एथर रिज्टा (Ather Rizta) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. यहां तक की कंपनी की कुल सेल में रिज्टा का बड़ा योगदान है.
Video: Ather Energy
अप्रैल 2026 में एथर एनर्जी ने कुल 22,832 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे हैं. इसमें से 17,960 रिज्टा हैं और 4872 यूनिट्स एथर 450 की हैं.
Photo: atherenergy.com
इन्हीं दो मॉडल्स के बदौलत कंपनी की कुल सेल हो रही है. बात करें रिज्टा की, तो ये कंपनी का सबसे सस्ता और पॉपुलर स्कूटर है.
Photo: atherenergy.com
एथर रिज्टा की कीमत 1,17,047 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें आपको 123Km और 159Km की रेंज वाले बैटरी पैक का विकल्प मिलता है.
Photo: atherenergy.com
इस स्कूटर की रनिंग कॉस्ट भी बहुत कम है. अगर आप रोजाना 15 किलोमीटर का सफर करते हैं, जो रिज्टा को पूरे महीने चलाने का खर्च लगभग 107 रुपये आएगा.
Photo: atherenergy.com
इस कैलकुलेशन में ये माना गया है कि सफर महीने में सिर्फ 25 दिन का होगा. इसके अलावा प्रति यूनिट बिजली खर्च 10 रुपये और एक यूनिट में स्कूटर 35 किलोमीटर चलता है.
Photo: atherenergy.com
एथर रिज्टा के साथ कंपनी 8 साल की बैटरी वारंटी दे रही है. वहीं 10 मिनट की चार्जिंग में इस स्कूटर को 30 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.
Photo: atherenergy.com
ये स्कूटर टचस्क्रीन डैशबोर्ड के साथ आता है. इसमें पार्क सेफ अलर्ट, क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स को हाल में जोड़ा गया है. स्कूटर मल्टीपल फीचर्स ऑफर करता है.
Photo: atherenergy.com
इसमें लाइव लोकेशन शेयरिंग, स्किड कंट्रोल, थेफ्ट सेफ, फॉल सेफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ये स्कूटर मल्टीपल कलर ऑप्शन में भी आता है.
Photo: atherenergy.com