27 Oct 2026
By: Aajtak Auto
एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मामले में एक मजबूत ब्रांड बन चुका है. कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट की बात करें, तो एथर कोणार्क को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया है.
Photo: atherenergy.com
एथर का ये स्कूटर मास मार्केट कंज्यूमर्स को टार्गेट करता है. कंपनी ने इसे मल्टीपल वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, लेकिन अभी सभी मार्केट में उपलब्ध नहीं हैं.
Photo: atherenergy.com
दिल्ली में हुए एक मेगा इवेंट में कंपनी ने एक दिन में ही इस स्कूटर की 500 यूनिट्स को डिलीवर किया है. इसमें दिल्ली और आसपास के इलाके के लोग शामिल थे.
Photo: atherenergy.com
कोणार्क को कंपनी ने एस और जेड सीरीज में लॉन्च किया है. इस स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है और 1.44 लाख तक जाती है.
Photo: atherenergy.com
फिलहाल इस स्कूटर का एस वेरिएंट ही सेल पर उपलब्ध है. दिल्ली में स्कूटर के एस वेरिएंट की कीमत 80 हजार रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: atherenergy.com
इसके सबसे सस्ते वेरिएंट में मेटल बॉडी, 100 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज, 14 इंच के एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Video: Ather Energy
वहीं 125 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इसमें एयरवॉक, फ्रंट डिस्क ब्रेक और 7-इंच के डीप व्यू डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: atherenergy.com
सितंबर महीने में कोणार्क की 4,140 यूनिट्स बिकी हैं. इस स्कूटर की 10 हजार किलोमीटर चलने पर सर्विस करानी होती है.
Photo: atherenergy.com
सितंबर महीने में ही कोणार्क की बिक्री शुरू हुई है. इस स्कूटर की काफी ज्यादा डिमांड है, जिसकी वजह से कंपनी ने एंट्री लेवल वेरिएंट की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया है.
Photo: atherenergy.com