200KM रेंज, मेटल बॉडी, आ रहा Ather का सबसे सस्ता स्कूटर 

28 Aug 2026

By: Aajtak Auto

Konarc कब होगा लॉन्च

एथर एनर्जी अपना नया स्कूटर कोणार्क (Konarc) कल यानी 29 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. ये कंपनी का मास मार्केट स्कूटर होगा. 

Video: Ather Energy

क्यों खास है ये स्कूटर? 

इस स्कूटर को लेकर काफी बज्ज बना हुआ है. ये कंपनी का पहला स्कूटर होगा, जो ईएल (EL) प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा. 

Video: Ather Energy

कई डिटेल्स आईं सामने

लॉन्च से पहले ही एथर ने इस स्कूटर से जुड़ी कई डिटेल्स को शेयर कर दिया है. यहां तक की इसके डिजाइन को भी कंपनी ने काफी हद तक रिवील कर दिया है. 

Video: Ather Energy

मेटल बॉडी मिलेगी 

इन वीडियोज से साफ है कि एथर कोणार्क एक फैमिली स्कूटर वाली स्टाइलिंग के साथ आएगा. इसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल होगा. 

Photo: atherenergy.com

U शेप लाइट मिलेगी 

स्कूटर के हैंडलबार में एलईडी हेडलैम्प मिलेगा. वहीं फ्रंट एप्रन में U शेप वाला एलईडी डीआरएल मिलेगा. रियर में भी ऐसी ही लाइटिंग मिलेगी. 

Photo: atherenergy.com

फीचर्स की होगी भरमार 

इसमें चौड़ी सिंगल पीस सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, फ्रंट स्टोरेज कब्बी, बड़ा टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कनसोल, पिलियन बैकरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. 

Photo: Business Today

कई वेरिएंट में आएगा 

ये स्कूटर 6 वेरिएंट में आएगा. इसमें चार वेरिएंट्स एस-सीरीज का हिस्सा होंगे, जबकि क्यू सीरीज में दो स्कूटर आएंगे. 

Photo: Business Today

200KM की रेंज मिलेगी 

कोणार्क को कंपनी मल्टीपल बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 100 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक की रेंज का विकल्प मिलेगा.

Photo: Business Today

कितनी होगी कीमत? 

ये कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर होने वाला है. इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है. इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.

Photo: atherenergy.com

Read Next