31 August 2026
By: Ashwin Satyadev
एथर एनर्जी ने आखिरकार बाजार में अपना मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.
Photo: atherenergy.com
Ather Konarc को कंपनी ने S और Z लाइन वेरिएंट में पेश किया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स हैं जो दूसरे स्कूटरों में भी नहीं मिलते हैं.
Photo: atherenergy.com
100 किमी रेंज वाले Konarc S की कीमत 99,999 रुपये है. वहीं 125km रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये और 161km रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये है.
Photo: atherenergy.com
कंपनी ने अभी 200km रेंज वाले Konarc S और दोनों Konarc Z वेरिएंट की कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
Photo: atherenergy.com
ख़ास बात ये है कि, Konarc को कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के साथ भी पेश कर रही है. इसके तहत 1 रुपये प्रतिकिमी की दर से बैटरी रेंटल देना होगा.
Photo: atherenergy.com
इसके अलावा कंपनी इस स्कूटर की आसान खरीद के लिए ईजी फाइनेंस ऑफर भी दे रही है. इसे कंपनी ने फ्लेक्सीपे (Flexipay) नाम दिया है.
Photo: atherenergy.com
इस फाइनेंस स्कीम को आसान बनाने के लिए कंपनी ने देश के 10 से ज्यादा लीडिंग बैंकों और फाइनेंस सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स के साथ हाथ मिलाया है.
Photo: atherenergy.com
Flexipay के तहत ग्राहक इस स्कूटर को तीन तरीके से फाइनेंस करा सकते हैं. जिसमें लोन, BaaS के तहत 1 रुपये/किमी का रेंटल और क्रेडिट कार्ड शामिल है.
Photo: atherenergy.com
वेबसाइट पर दिए EMI कैलकुलेटर के हिसाब से यदि IDFC बैंक से फाइनेंस कराया जाता है तो इंट्रेस्ट रेट 6.99% और लोन टेन्योर अधिकतम 5 साल होगा.
Photo: atherenergy.com
यदि आप 25,000 रुपये डाउन पेमेंट देते हैं तो लोन अमाउंट 1,28,193 रुपये होगा और EMI केवल 2,538 रुपये बनेगी.
Photo: atherenergy.com
वहीं जीरो डाउन पेमेंट पर लोन अमाउंट 1,53,193 रुपये और 5 साल के लिए हर महीने की EMI केवल 3,033 रुपये होगी.
Photo: atherenergy.com
इस हिसाब से आपको रोजाना आपके EMI का खर्च महज 100 रुपये के आसपास होगा. हालांकि दूसरे बैंक और लोन टेन्योर बढ़ने या घटने पर EMI बदल जाएगी.
Photo: atherenergy.com
यहां पर Ather Konarc S वेरिएंट के लिए फाइनेंस और EMI कैलकुलेट की गई है. जो सिंगल चार्ज में 161 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
Photo: atherenergy.com
कंपनी एक्सिस बैंक, L&T फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, हीरो फिनकॉर्प जैसे फाइनेंशियल इंस्ट्यूशन के ऑप्शन भी दे रही है.
Photo: atherenergy.com