30 August 2026
By: Ashwin SAtyadev
एक तरफ इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में कंपनियां ज्यादा रेंज, पावर और ज्यादा स्पीड के पीछे भाग रही हैं, वहीं Ather Energy ने अलग रास्ता चुना है.
Photo: Atherenergy.com
कंपनी ने भारत में अपना नया Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.
Photo: Atherenergy.com
Konarc कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला स्कूटर है. यह प्लेटफॉर्म लो कॉस्ट, ईजी मेंटनेंस और डेली लाइफ की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
Photo: Atherenergy.com
Ather Konarc को कंपनी ने S और Z लाइन वेरिएंट में पेश किया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स हैं जो दूसरे स्कूटरों में भी नहीं मिलते हैं.
Photo: Atherenergy.com
100 किमी रेंज वाले Konarc S की कीमत 99,999 रुपये है. वहीं 125km रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये और 161km रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये है.
Photo: Atherenergy.com
कंपनी ने अभी 200km रेंज वाले Konarc S और दोनों Konarc Z वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है. अब आइये जानते हैं इसके धांसू फीचर्स के बारे में-
Photo: Atherenergy.com
कंपनी ने अभी 200km रेंज वाले Konarc S और दोनों Konarc Z वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है. अब आइये जानते हैं इसके धांसू फीचर्स के बारे में-
Photo: Atherenergy.com
स्कूटर में 1,352 मिमी लंबा व्हीलबेस मिलता है. जो इसे ज्यादा आरामदायक और फैमिली-फ्रेंडली स्कूटर बनाता है. इसमें बेहतर फुटबोर्ड मिलता है.
Photo: Atherenergy.com
Konarc में पिलियन यानी पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए पैडेड ग्रैब हैंडल दिया गया है. इसके साथ एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी मिलता है.
Photo: Atherenergy.com
Konarc के फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ CBS यानी कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. इसके अलावा AeBS यानी एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है.
Photo: Atherenergy.com
Konarc में 450W का ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम दिया गया है. इसका मतलब चार्जिंग से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूटर के अंदर ही इंटीग्रेटेड हैं.
Photo: Atherenergy.com
कंपनी ने ऑनबोर्ड चार्जर और मोटर कंट्रोल फंक्शन को ज्यादा बेहतर इंटीग्रेट किया है. इससे हर समय अलग से बड़ा चार्जर लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी.
Photo: Atherenergy.com
इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. जिस पर स्कूटर की स्पीड, बैटरी स्टेटस, हेल्थ, कनेक्टिविटी नोटिफिकेशन जैसी सारी जानकारी मिलती है.
Photo: Atherenergy.com
Konarc में MagicKey नाम का कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया जा रहा है. इसके जरिए राइडर को स्कूटर चलाने के लिए बार-बार चाबी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती.
Photo: Atherenergy.com
इस मैजिक Key को आपको केवल अपने जेब में रखना है. स्कूटर के पास आते ही ये सिस्टम एक्टिवेट होगा और स्कूटर को ऑटोमेटिकली अनलॉक हो जाएगा.
Photo: Atherenergy.com
इसके अलावा जैसे ही राइडर स्कूटर से दूर जाएगा ये सिस्टम स्कूटर को खुद ही लॉक कर देगा. इस मैजिक की में कंपनी ने दो बटन दिए हैं.
Photo: Atherenergy.com
इसका एक बटन स्कूटर के सीट को ओपन करने के लिए है और दूसरी स्कूटर को लॉक और अनलॉक करने के लिए.
Photo: Atherenergy.com
इसके रियर ग्रैब रेल पर एक फिजिकल बटन दिया गया है. जिसे प्रेश करने पर इसकी सीट उपर उठ जाती है और आप उंडरसीट स्टोरेज में सामान रख सकते हैं.
Photo: Atherenergy.com
कंपनी का दावा है कि, इसका टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज देगा. इसकी बैटरी फास्ट चार्जर से केवल 2 घंटे में चार्ज हो जाएगी.
Photo: Atherenergy.com
इसके अलावा इसका सर्विस इंटरवल 10,000 किमी का है. यानी बार-बार स्कूटर को सर्विस कराने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी.
Photo: Atherenergy.com
Ather Konarc फुली मेटल बॉडी के साथ आता है. इसके अलावा एथर एनर्जी अपने इस स्कूटर की बैटरी पर 10 साल की वारंटी दे रहा है.
Photo: Atherenergy.com