Chetak... iQube को टक्कर! बस इतने में आएगा Ather का सस्ता स्कूटर

24 August 2026

By: Aaj Tak Auto

किफायती मॉडलों की दौड़

इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अब मुकाबला सिर्फ प्रीमियम मॉडल्स तक नहीं रह गया है. कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए किफायती मॉडल पेश कर रही हैं. 

Photo: ITG

Ather का बड़ा दांव

इसी दौड़ में Ather भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc लॉन्च करने की तैयारी में है.

Photo: Ather Energy

Ather Konarc लॉन्च

जानकारी के अनुसार Ather Konarc को कंपनी आगामी 29 अगस्त को होने वाले अपने कम्यूनिटी डे के मौके पर लॉन्च करेगी.

Photo: Ather Energy

टीजर में दिखी झलक

हाल ही में एथर एनर्जी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक टीजर भी जारी किया है. जिसमें इस स्कूटर की एक झलक देखने को मिली है.

Photo: Ather Energy

सबसे सस्ता स्कूटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Ather Konarc कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. इसे 1 लाख रुपये से कम दाम में लॉन्च किया जा सकता है

Photo: Business Today

नया प्लेटफॉर्म

इसे नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. यानी Konarc के साथ Ather एक नई दिशा में कदम बढ़ाएगी और इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आने वाले मॉडलों में होगा. 

Photo: Business Today

ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच

इससे उन ग्राहकों के लिए Ather की पहुंच बढ़ सकती है, जो अब तक कंपनी के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ज्यादा कीमत के कारण इन्हें खरीदने से पीछे हटते थे.

Photo: Business Today

मिलेगी मेटल बॉडी 

Konarc में Ather एक अहम बदलाव भी करने जा रही है. कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा.

Photo: Business Today

 बाकियों से अलग स्कूटर

यह फीचर इसे बाजार में मौजूद कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाएगा. जो इस स्कूटर की मजबूती और बिल्ड क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

Photo: Business Today

इनसे है मुकाबला

सबसे सस्ता Ather स्कूटर होने के कारण Konarc का मुकाबला सीधे बड़े मास मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा. इसमें TVS iQube और Bajaj Chetak शामिल हैं.

Photo: ITG

कंपनी के सामने चुनौती

ऐसे में Ather के सामने कीमत के साथ फीचर्स को बेहतर बनाने की चुनौती होगी. कंपनी को एक ऐसी कीमत तय करनी होगी, जो ग्राहकों को आकर्षित करे.

Photo: Business Today

मिलेंगे धांसू फीचर्स

किफायती होने का मतलब यह नहीं है कि Konarc में फीचर्स की कमी होगी. इसमें सभी एडवांस फीचर्स को शामिल किया जाएगा.

Photo: Business Today

12 इंच के व्हील

स्कूटर में हैंडलबार पर लगा हेडलैंप, चौड़ा हॉरिजॉन्टल LED DRL और 14 इंच का फ्रंट व्हील दिया जा सकता है. इसके पीछे 12 इंच का रियर व्हील मिलने की उम्मीद है. 

Photo: Business Today

कई बैटरी पैक

हालांकि, अभी बैटरी और अन्य स्पेफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है. Konarc में अलग-अलग बैटरी विकल्प और कई फीचर्स दिए जाने की संभावना है. 

Photo: Business Today

Read Next