35 रुपये में 161KM रेंज, एक स्कूटर से 106% बढ़ी कंपनी की सेल

27 Aug 2026

By: Aajtak Auto

106% बढ़ी सेल

एक सही प्रोडक्ट कंपनी की किस्मत को बदल सकता है. इसका उदाहरण एथर रिज्टा है, जिसकी बदौलत एथर की सेल में 100 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ हुई है. 

Photo: atherenergy.com

शानदार रही जुलाई 

जुलाई का महीना कंपनी के लिए शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले दोगुनी सेल की है. 

Photo: atherenergy.com

कितनी हुई सेल?  

जुलाई 2026 में एथर ने कुल 31,044 स्कूटर बेचे हैं, जो पिछली साल की जुलाई के मुकाबले 106 परसेंट ज्यादा हैं. 

Photo: atherenergy.com

पहले कितनी हुई थी? 

पिछली जुलाई में कंपनी ने 15,096 यूनिट्स बेची थीं. वहीं जून के मुकाबले जुलाई में सेल स्थिर हैं. जून में कंपनी ने 31,063 स्कूटर बेचे थे. 

Video: Ather

Rizta की हिस्सेदारी

एथर की सेल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिज्टा (Ather Rizta) की है. जुलाई में इस स्कूटर की 24,833 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: atherenergy.com

एथर 450 की सेल 

यानी कंपनी की कुल सेल में लगभग 80 परसेंट हिस्सेदारी रिज्टा की है. वहीं एथर 450 की जुलाई में 6,211 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: atherenergy.com

पहले कितनी थी सेल? 

पिछली जुलाई में रिज्टा की 11,345 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर 119 परसेंट सेल एथर रिज्टा की बढ़ी है. 

Photo: atherenergy.com

बैटरी और रेंज 

ये स्कूटर मल्टीपल ऑप्शन में आता है. इसमें 2.7kWh, 2.9kWh और 3.5kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है. जिनकी क्लेम्ड रेंज 123KM और 161KM है. 

Photo: atherenergy.com

कितनी है कीमत? 

एथर रिज्टा की कीमत 1,21,047 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत एस वेरिएंट की है. वहीं जेड वेरिएंट की कीमत 1.39 लाख रुपये है.

Photo: atherenergy.com

Read Next