आ रहा Ather का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस दिन उठेगा पर्दा 

15 July 2026

By: Aajtak Auto

खूब बिक रहे एथर स्कूटर

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट मजबूत हो रहा है. एथर एनर्जी भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाले टॉप ब्रांड्स में से एक है. 

Photo: atherenergy.com

EL प्लेटफॉर्म ला रही कंपनी

कंपनी भारत में एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली है. एथर एनर्जी ने बताया कि वे जल्द ही ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला मास मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेंगे. 

Photo: atherenergy.com

29 अगस्त को होगा लॉन्च

EL कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल आर्किटेक्चर है, जिसे कंपनी 29 अगस्त को बेंगलुरु में होने वाले कम्युनिटी डे इवेंट में लॉन्च करेगी.

Photo: atherenergy.com

कई नए टेक भी होंगे रिवील

नए स्कूटर के साथ कंपनी कई सारे टेक्नोलॉजी और चार्जिंग इनोवेशन को पेश करेगी. कंपनी का कहना है कि इससे ओनरशिप एक्सपीरियंस बेहतर होगा. 

Photo: atherenergy.com

10 साल बाद नया प्लेटफॉर्म

2016 में लॉन्च हुए 450 प्लेटफॉर्म के बाद कंपनी ईएल प्लेटफॉर्म ला रही है. इसे बेहतर वर्सेटिलिटी और स्केलेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Photo: atherenergy.com

नए स्कूटर इस पर बनेंगे 

नए प्लेटफॉर्म पर ही कंपनी के फ्यूचर प्रोडक्ट्स बेस्ड होंगे. कंपनी ने बताया कि वो ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला स्कूटर पेश करेगी, जो मास मार्केट में उनकी एंट्री होगी. 

Photo: atherenergy.com

रिज्टा है सबसे सस्ता एथर

फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में एथर रिज्टा सबसे सस्ता स्कूटर है, जिसकी कीमत नई दिल्ली में 1,21,047 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: atherenergy.com

नया स्कूटर सस्ता होगा 

अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एथर स्कूटर 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बजट में आ सकता है.

Photo: atherenergy.com

कम्युनिटी डे पर होंगे ऐलान

एथर कम्युनिटी डे 29 अगस्त को होगा. बेंगलुरु में होने वाले इस इवेंट में कंपनी स्कूटर के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी भी पेश कर सकती है. 

Photo: atherenergy.com

Read Next