आवाज से होगा कंट्रोल, लॉन्च हुआ देसी स्कूटर, इतनी है कीमत

01 July 2026

By: Aajtak Auto

ओवरटोन सीरीज लॉन्च

एथर ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ लिया है. कंपनी ने एथर 450एक्स ओवरटोन सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें कलर के साथ कई फीचर्स को जोड़ा गया है. 

Photo: atherenergy.com

कई नए फीचर्स मिलेंगे 

ये स्कूटर नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है. इसमें सेफ्टी अलर्ट्स, वॉयस कमांड और ज्यादा पावरफुल चार्जर मिलता है, जो स्कूटर की यूजेबिलिटी को बढ़ाता है. 

Video: atherenergy.com

मैकेनिकल बदलाव नहीं 

एथर 450एक्स नए कलर और सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएगा. हालांकि, स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.

Photo: atherenergy.com

कितनी है कीमत? 

इस स्कूटर को कंपनी ने 1,57,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत स्कूटर के बेस वेरिएंट की है. 

Photo: atherenergy.com

तीन कलर में मिलेगा 

450X के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आप इसे तीन नए कलर ऑप्शन- स्टिल वॉइट, स्पेस ग्रे और लूनर ग्रे में खरीद पाएंगे. 

Photo: atherenergy.com

इतना ज्यादा दाम देना होगा

नए कलर ऑप्शन के लिए आपको 1000 रुपये स्कूटर की मौजूदा एक्स शोरूम कीमत पर खर्च करने होंगे. इसके फीचर्स में भी बदलाव किया गया है. 

Photo: atherenergy.com

तेजी से होगा चार्ज 

एथर ने 900W का चार्जर इंट्रोड्यूस किया है, जो चार्जिंग टाइम को 30% तक कम करता है. फिलहाल 3.5kWh बैटरी वाले वेरिएंट को चार्ज होने में 5 घंटे 15 मिनट का वक्त लगता है.

Photo: atherenergy.com

ये फीचर्स होंगे 

स्कूटर में क्रैश अलर्ट, पार्क सेफ और लॉक सेफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा वॉयस ऑन एथर फीचर भी इस स्कूटर में मिलेगा. 

Photo: atherenergy.com

वॉयस कंट्रोल मिलेगा 

इस फीचर का इस्तेमाल करके नेविगेशन, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर और दूसरे फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है. ये फीचर Halo हैलमेट के साथ काम करता है.

Photo: atherenergy.com

Read Next