टैंक जैसी बॉडी, V12 इंजन की दहाड़! तूफानी SUV उड़ाएगी होश

19 July 2026

By: Aaj Tak Auto

बदलती गेम की दुनिया

वीडियो गेम की दुनिया अब सिर्फ वर्चुअल किरदारों तक सीमित नहीं रही. अब इसमें दुनिया की लग्जरी कार कंपनियां भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

Photo: callofduty.com

मिलिट्री-स्टाइल एसयूवी

ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Aston Martin ने मशहूर गेम कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वॉरफेयर 4 के लिए अपनी खास मिलिट्री-स्टाइल एसयूवी Dreadnought पेश की है. 

Photo: astonmartin.com

देखते रह जाएंगे SUV

यह SUV सिर्फ गेम में ही नहीं दिखाई देगी, बल्कि इसका फुल-साइज मॉडल भी न्यूयॉर्क में आयोजित फैनेटिक्स फेस्ट में पेश जाएगा.

Photo: astonmartin.com

कैसे बनी ये SUV

एस्टन मार्टिन ने Dreadnought को कॉल ऑफ ड्यूटी के डेवलपर्स और पब्लिशर्स के साथ मिलकर तैयार किया है.

Photo: astonmartin.com

युद्धपोत से इंस्पायर्ड नाम

कंपनी के मुताबिक, Dreadnought नाम ब्रिटिश रॉयल नेवी के मशहूर युद्धपोत HMS Dreadnought से लिया गया है.

Photo: Wiki

रियल वर्ल्ड SUV नहीं

यह कोई प्रोडक्शन मॉडल नहीं है, बल्कि गेमिंग वर्ल्ड के लिए तैयार की गई एक काल्पनिक मिलिट्री 4x4 SUV है.

Photo: astonmartin.com

कैसा है डिजाइन

मिलिट्री ग्रीन कलर के SUV के फ्रंट में हॉरिजॉन्टल LED हेडलाइट्स, पिक्सल डिजाइन वाली ग्रिल और LED फॉग लैंप दिए गए हैं.

Photo: astonmartin.com

फ्रंट बंपर

फ्रंट बंपर में सिल्वर टो हुक्स और मजबूत स्किड प्लेट भी मिलती है, जिससे इसका ऑफ-रोड कैरेक्टर और ज्यादा मजबूत नजर आता है.

Photo: astonmartin.com

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल में बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और मोटे ऑफ-रोड टायर दिए गए हैं. चौड़े व्हील आर्च, शार्प बॉडी लाइन्स और फ्लश डोर हैंडल इसे मॉडर्न लुक देते हैं. 

Photo: astonmartin.com

कैमरा बेस्ड ORVM

इसमें कैमरा बेस्ड ORVM, ब्लैक और सिल्वर डोर क्लैडिंग और सिल्वर साइड स्टेप्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट SUV जैसा लुक देते हैं.

Photo: astonmartin.com

रियर प्रोफाइल

पीछे की तरफ मल्टीपल LED टेललाइट्स, रियर विंडस्क्रीन पर वेल्योर से इंस्पायर्ड एयरोडायनामिक फिन्स, Aston Martin की ब्रांडिंग, क्वाड एग्जॉस्ट और स्किड प्लेट दी गई है. 

Photo: astonmartin.com

केबिन में भी मिलिट्री थीम

Dreadnought का इंटीरियर भी इसके बाहरी डिजाइन जितना ही खास है. इसमें ग्रीन और ब्लैक ड्यूल-टोन थीम के साथ गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं.

Photo: astonmartin.com

दो सीटों वाली SUV

यह दो सीटों वाली SUV है, जिसमें ग्रीन लेदर सीटें मिलती हैं. इसके सामने टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें फिजिकल बटन मौजूद हैं.

Photo: astonmartin.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके साथ दो डिजिटल गोल डिस्प्ले दिए गए हैं, जो स्पीड और इंजन की जानकारी दिखाते हैं.

Photo: astonmartin.com

बड़ा टचस्क्रीन

डैशबोर्ड के बीच में बड़ा टचस्क्रीन लगाया गया है, जो पैसेंजर साइड तक फैला हुआ है. इसमें ऑफ-रोड जानकारी के साथ गेम से जुड़े मेन्यू भी दिखाई देते हैं.

Photo: astonmartin.com

V12 इंजन की आवाज

एस्टन मार्टिन ने बताया कि Dreadnought में कोई सामान्य गेम इंजन साउंड इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसे V12 मॉडल के तौर पर पेश किया गया है.

Photo: astonmartin.com

Read Next