भूल जाएंगे Activa... लॉन्च हुआ धांसू स्कूटर! कीमत बस इतनी

2 October 2026

By: Aaj Tak Auto

स्कूटरों की डिमांड

भारतीय बाजार में स्कूटरों की डिमांड हमेशा से रही है. इस मामले में होंडा एक्टिवा को जो मुकाम हासिल है वो किसी भी दूसरे मॉडल के खाते में नहीं है.

Video: ITG

Aprilia SXR सीरीज

लेकिन अब बाजार में एक नए स्कूटर ने बिल्कुल नए अंदाज में एंट्री की है. नाम है Aprilia SXR सीरीज. इस स्कूटर को दो अलग-अलग इंजन वेरिएंट में पेश किया गया ळै.

Photo: ITG

दो इंजन ऑप्शन

खास बात यह है कि नई रेंज में 125cc के साथ 175cc इंजन का विकल्प भी दिया गया है. कंपनी ने दोनों मॉडल की बुकिंग देशभर में शुरू कर दी है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

Aprilia SXR GT 125 की कीमत 1.11 लाख रुपये रखी गई है, जबकि SXR GT 175 की कीमत 1.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.  

Photo: ITG

कैसा है डिजाइन

नई Aprilia SXR GT को कंपनी ने बड़े साइज, बोल्ड ग्राफिक्स और अर्बन-टूरिंग डिजाइन के साथ तैयार किया है.

Photo: ITG

सिग्नेचर ट्रायपॉड LED

स्कूटर के फ्रंट में Aprilia का सिग्नेचर ट्रायपॉड LED हेडलैंप दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसकी LED लाइट बेहतर विजिबिलिटी देने में मदद करती है. 

Photo: ITG

दमदार रोड प्रजेंस 

इसका मैक्सी-स्कूटर लुक इसे रेगुलर स्कूटरों से अलग बनाता है. बड़े बॉडी पैनल और नए ग्राफिक्स की वजह से इसका रोड प्रजेंस और दमदार नज़र आता है.

Photo: ITG

कई कलर ऑप्शन

Aprilia SXR GT 125 को तीन रंगों में पेश किया गया है. इसमें मैट ब्लैक, ग्लॉसी अजूरो और ग्लॉसी व्हाइट कलर शामिल हैं.

Photo: ITG

इंजन, परफॉर्मेंस

SXR GT 125 में कंपनी ने 124.5cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है. जो 10.6hp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

SXR GT 175 

दूसरी ओर, SXR GT 175 में कंपनी ने 174.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है. जो 13.3hp की पावर और 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: ITG

14-इंच के व्हील

नई SXR GT का ओवरऑल सिल्हूट पुराने SXR मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसमें बड़े 14-इंच के व्हील दिए गए हैं.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो SXR GT 175 में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए म्यूजिक और कॉल मैनेजमेंट की सुविधा मिलती है. 

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से SXR GT 175 में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. इसमें नया एग्जॉस्ट एंड पाइप और हीट शील्ड भी मिलता है.

Photo: ITG

CBS ब्रेकिंग सिस्टम

वहीं SXR GT 125 में 5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है.

Photo: ITG

Read Next