19 July 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप रोजाना बाइक या कार से सफर करते हैं और बार-बार टायर पंचर होने की परेशानी से परेशान हैं, तो एक लिक्विड आपकी समस्या दूर कर सकता है.
Video: Ashwin Satyadev?ITG
इसे एंटी पंचर लिक्विड (Anti Puncture Liquid) या टायर सीलेंट के नाम से भी जाना जाता है, जो ऑनलाइन और रिटेल शॉप पर आसानी से मिल जाता है.
Photo: unsplash
मूल रूप से यह एक खास तरह का टायर सीलेंट होता है, जिसे टायर के अंदर डाला जाता है. जिससे यह टायर के पंचर होने पर उसमें से हवा निकलने से रोकता है.
Photo: unsplash
अगर चलते समय टायर में कील या कोई नुकीली चीज घुस जाए, तो यह लिक्विड खुद ही उस जगह (होल) तक पहुंचकर उसे बंद कर देता है.
Photo: unsplash
इससे हवा तेजी से बाहर नहीं निकलती और आप बिना रुके सुरक्षित जगह तक पहुंच सकते हैं. हालांकि यह बड़े कट या साइडवॉल डैमेज को ठीक नहीं कर सकता.
Photo: unsplash
एंटी पंचर लिक्विड का काम पूरी तरह टायर के अंदर मौजूद प्रेशर पर निर्भर करता है. टायर में छेद होते ही हवा के साथ यह लिक्विड उस जगह पहुंचता है.
Photo: unsplash
जैसे ही लिक्विड पंचर होल से बाहर निकलता है हवा के संपर्क में आते ही इसमें मौजूद सीलिंग कंपाउंड और फाइबर तेजी से जमने लगते हैं और छेद को बंद कर देते हैं.
Photo: amazon.in
ज्यादातर अच्छे टायर सीलेंट 5 से 6 मिमी तक के छोटे पंचर को सील कर सकते हैं. हालांकि इससे बड़ा कट लगने या छेद होने पर ये उतने कारगर नहीं होते हैं.
Photo: unsplash
इसका इस्तेमाल करना भी आसान है. टायर के वाल्व के जरिए तय मात्रा में लिक्विड अंदर डाला जाता है.
Photo: unsplash
इसके बाद टायर में हवा भरकर कुछ किलोमीटर वाहन चलाया जाता है ताकि सीलेंट पूरे टायर के अंदर समान रूप से फैल जाए.
Photo: unsplash
यह तकनीक ट्यूबलेस टायरों में सबसे बेहतर काम करती है, हालांकि कुछ कंपनियां ट्यूब वाले टायरों के लिए भी अलग फॉर्मूला उपलब्ध कराती हैं.
Photo: unsplash
एंटी पंचर लिक्विड अब आसानी से उपलब्ध है. इसे लोकल टायर शॉप, ऑटो एक्सेसरी स्टोर, सर्विस सेंटर और ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है.
Photo: amazon.in
बाजार में कई कंपनियों के प्रोडक्ट मौजूद हैं और छोटे टू-व्हीलर पैक की कीमत करीब 200 रुपये से शुरू हो जाती है.
Photo: amazon.in
कार और एसयूवी के लिए बड़े पैक 500 रुपये से लेकर 1,500 रुपये या उससे अधिक कीमत में भी मिलते हैं.
Photo: unsplash