17 June 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इस कंपनी के स्कूटर बाजार में एम्पीयर (Ampere) नाम से आते हैं.
Photo: Ampere
कंपनी ने एम्पीयर रियो वाइब (Reo VYB) इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है. इस स्कूटर के लिए आपको डीएल या फिर आरटीओ रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी.
Photo: Ampere
एम्पीयर रियो वाइब की टॉप स्पीड 25Kmph की है. इसलिए इसके साथ डीएल और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है. ये स्कूटर यंग बायर्स को टार्गेट करता है.
Photo: Ampere
कंपनी ने इसे 69,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसके साथ ही ये कंपनी का फ्लैगशिप स्लो स्कूटर बन गया है.
Photo: Ampere
एम्पीयर रियो वाइब में एलईडी डीआरएल्स दिए गए हैं. इसमें 12 इंच के एलॉय व्हील्स फ्रंट में आते हैं. रियर में हब मोटर के साथ 10 इंच का सेटअप मिलता है.
Photo: Ampere
स्कूटर की ग्राउंड क्लियरेंस 140 एमएम की है. इसमें 1.44kWh की बैटरी दी गई है, जो 80Km की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है.
Photo: Ampere
स्कूटर को फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे का वक्त लगेगा. इसमें 24 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है. स्कूटर एलईडी लाइट्स के साथ आता है.
Photo: Ampere
इसमें प्रीमियम की-फॉब मिलता है. स्कूटर की-लेस स्टार्ट के साथ आता है. इसमें एलसीडी डिजिटल क्लस्टर दिया गया है. इसे तीन कलर में खरीदा जा सकता है.
Photo: Ampere
कंपनी 1 लाख किलोमीटर की बैटरी लाइफ क्लेम करती है. हालांकि, इस पर 3 साल या 30 हजार किलोमीटर तक ही वारंटी मिलती है.
Photo: Ampere