20 August 2026
By: Aaj Tak Auto
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कारों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है. उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी और दमदार गाड़ियां मौजूद हैं.
Photo: PTI
अब इस लिस्ट में एक ऐसी कार का नाम जुड़ता दिख रहा है, जो लग्जरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक भी है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
अमिताभ बच्चन को हाल ही में लाल रंग की Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक SUV के साथ स्पॉट किया गया है.
Photo: Insta/vijay__video_journalist
खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक SUV अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड है. और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर (GV1001) भी ख़ास है.
Photo: PTI
ऐसे में माना जा रहा है कि यह सिर्फ किसी इवेंट या शूट के लिए इस्तेमाल की गई कार नहीं है, बल्कि उनके प्राइवेट व्हीकल फ्लीट का हिस्सा हो सकती है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
अमिताभ ही ये नई EV इस बात का सबूत है कि, देशी इलेक्ट्रिक कारें अब केवल आम लोगों तक ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी मशहूर हो रही हैं.
Photo: mahindraelectricsuv.com
इसे कंपनी के खास इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन रेगुलर SUV से काफी अलग और फ्यूचरिस्टिक नज़र आता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
Mahindra BE 6 कई अलग-अलग वेरिएंट में आती है. और अमिताभ बच्चन ने खुद के लिए इसका पैक थ्री वेरिएंट चुना है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
BE 6 की शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये है. लेकिन Pack Three वेरिएंट 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में आता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. जो सिंगल चार्ज में 683 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
कंपनी का दावा है कि, 180 kW के डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी केवल 20 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
वहीं रेगुलर 11.2 kW के चार्जर से 8 घंटे में और 7.2 kW के चार्जर से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 11 घंटे का समय लगता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
इसी बीच कंपनी ने BE 6 Sporteq को भी पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत BaaS के साथ 11.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
BE 6 Sporteq के लॉन्च एडिशन में तीन स्क्रीन वाला सेटअप दिया गया है. इसमें आगे बैठे पैसेंजर के लिए भी एक अलग स्क्रीन दी गई है. जो स्टैंडर्ड वर्जन में नहीं मिलता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com