4.69 लाख कीमत... 583KM रेंज! पहली EV खरीदारों के लिए बेस्ट कारें

16 August 2026

By: Ashwin Satyadev

पहली EV कैसी हो?

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ ज्यादा रेंज देखकर फैसला करना सही नहीं होगा. ख़ासतौर पर तब जब ये आपकी पहली EV है.

Photo: Citroen.com

कई बातें जानना जरूरी

खासकर छोटे शहरों में घर पर चार्जिंग की सुविधा, आसपास DC फास्ट चार्जर, सर्विस सेंटर , बैटरी की वारंटी और कार का रियल वर्ल्ड रेंज मायने रखता है.

Photo: Citroen.com

देखें लिस्ट

आज हम आपके लिए देश में मौजूद टॉप 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. जो पहली EV खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं.

Photo: Citroen.com

कीमत: 9.69 लाख

कॉम्पैक्ट बॉडी वाली Punch EV में 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है. जो क्रमश: 365 किमी से 375 किमी तक की रेंज देते हैं.

Photo: ITG

1. Tata Punch EV

15 मिनट में चार्ज

DC फास्ट चार्जर से इसे 26 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का कहना है 15 मिनट के चार्ज के बाद आपको 135 किमी तक की रेंज मिल जाएगी.

Photo: ITG

कीमत: 12.49 लाख

सिटी के अलावा हाईवे और लांग ड्राइव्स के लिए नेक्सन ईवी बेहतर ऑप्शन है. इसका 45 kWh बैटरी पैक वाला वर्जन 489 किमी की रेंज देता है.

Photo: cars.tatamotors.com

2. Tata Nexon EV

56 मिनट में चार्ज

नेक्सन ईवी की बैटरी 56 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है. 7.2kW के चार्जर से बैटरी फुल चार्ज होने में तकरीबन सवा 4 घंटे का समय लगता है.

Photo: cars.tatamotors.com

कीमत: 14.70 लाख

अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो Windsor EV बेहतर विकल्प है. ये भी 38 - 52.9 kWh के दो बैटरी पैक के साथ आती है. जो क्रमश: 332 किमी और 449 किमी की रेंज देते हैं. 

Photo: Insta/@mgmotorin

3. MG Windsor EV

50 मिनट में चार्ज

60 kW DC चार्जर से इसकी बैटरी 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है. 7.4 kW के होम चार्जर से फुल चार्ज होने में 6.5 से 9.5 घंटे का समय लगता है.

Photo: Insta/@mgmotorin

BaaS प्लान से सस्ती 

ये कार बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन के साथ भी आती है. जिसमें 3.99 रुपये/किमी बैटरी रेंटल के साथ बेस मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये हो जाती है.

Photo: Insta/@mgmotorin

कीमत: 15.99 लाख

मारुति का दशकों का भरोसा इसे बेहतर ऑप्शन बनाता है. ये कार 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक में आती है. जो 440 किमी से 543 किमी की रेंज देते हैं.

Photo: nexaexperience.com

4. Maruti e Vitara 

45 मिनट में चार्ज

DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 45 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है. वहीं होम चार्जर से बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 9 घंटे लगते हैं.

Photo: nexaexperience.com

9.99 लाख में विटारा

BaaS सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये हो जाती है. इसके लिए 3.99 रुपये/किमी हिसाब से अलग पेमेंट करना होता है.

Photo: nexaexperience.com

कीमत: 18.03 लाख

अगर बजट करीब 18 लाख रुपये या उससे ऊपर है और आप पहली EV में ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो CRETA Electric बेहतर विकल्प है.

Photo: Hyundai.com

5. Hyundai CRETA EV

510 किमी रेंज

इसमें 42 kWh और 51.4 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं.  जो क्रमश: 420 किमी और 510 किमी तक का रेंज देते हैं.

Photo: Hyundai.com

39 मिनट में चार्ज

DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 39 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है. वहीं 7.4 kW AC होम चार्जर से फुल चार्ज होने में सवा 7 घंटे का समय लगता है.

Photo: Hyundai.com

10.99 लाख में क्रेटा EV

BaaS मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये हो जाती है. बैटरी यूज के लिए 3.9 रुपये प्रति किमी की दर से अलग से पेमेंट करना होता है.

Photo: Hyundai.com

कीमत: 6.99 लाख

टिएगो इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक (19.2 - 24 kWh) में आती है. जो 226 किमी से 285 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देते हैं.

Photo: ITG

Tata Tiago EV

35 मिनट में चार्ज

30kW के डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 35 मिनट में 80% तक चार्ज होती है. 7.2 kW के चार्जर से फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है.

Photo: ITG

4.69 लाख में EV

BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये हो जाती है. इसके लिए 2.60 रुपये प्रति किमी की दर से अलग पेमेंट करना होता है.

Photo: ITG

Read Next