24 August 2026
By: Aaj Tak Auto
शहर की भागदौड़ में कार चलाना तभी आसान लगता है, जब बार-बार क्लच और गियर बदलने की झंझट न हो. ऐसे में ऑटोमेटिक कारे मुफीद मानी जाती हैं.
Video: ITG
लेकिन ऑटोमेटिक कार खरीदने की बात आते ही अक्सर बजट बढ़ने का डर सताने लगता है.
Photo: Getty
अगर आपका परिवार छोटा है और आप ऐसी कार चाहते हैं जो कम दाम के साथ अच्छा माइलेज दे और ट्रैफिक में ड्राइविंग को भी आसान बनाए, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है.
Photo: Hyundai.com
बाजार में आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. खास बात यह है कि इन कारों के लिए आपको बहुत बड़ा बजट तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. देखें लिस्ट
Photo: Hyundai.com
Tata Tiago का ऑटोमेटिक वेरिएंट XTA से शुरू होता है. इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है. ये कार तकरीबन 20 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
वैगनआर VXI ऑटोमेटिक में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार 24 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Celerio के ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआत VXI मॉडल से होती है. इसमें 1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 26.68 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Renault Kwid में 1 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 22 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Renault.co.in
Alto K10 ऑटोमेटिक वेरिएंट भी VXI मॉडल पर बेस्ड है. 1 लीटर पेट्रोल इंजन वाली ये कार 24 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Maruti S-Presso का ऑटोमेटिक वेरिएंट VXI मॉडल पर बेस्ड. इसमें 1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है. यह कार 25 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com