7 June 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आपका परिवार बड़ा है या अक्सर दोस्तों के साथ लंबी यात्राएं करते हैं, तो 7-सीटर कार एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
Photo: Hyundai.com
अच्छी बात यह है कि बाजार में अब ऐसी कई किफायती 7-सीटर कारें उपलब्ध हैं, जो कम बजट में ज्यादा स्पेस, बेहतर कम्फर्ट और शानदार माइलेज देती हैं.
Photo: Hyundai.com
ऐसे में अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपकी जरूरतों को पूरा करे, तो आज हम आपके लिए ऐसी ही सस्ती 7-सीटर कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. देखें लिस्ट
Photo: Hyundai.com
किआ कारेंस में 1.5-लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है. ये कार आमतौर पर 12 से 14 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Kia.com
कंपनी इस कार के साथ डीलर लेवल पर CNG फिटमेंट भी दे रही है. जो केवल प्रीमियम (O) वेरिएंट में आता है. इसके लिए अलग से 78 हजार रुपये देने होंगे.
Photo: Kia.com
इसमें 12.5-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छत पर फ्लश्ड तीसरी पंक्ति में AC वेंट्स दिए गए हैं.
Photo: Kia.com
सेगमेंट लीडर अर्टिगा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 7-इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, डुअल एयरबैग, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
Triber में 1-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. ये कार 19 किमी/लीटर का माइलेज़ देती है.
Photo: Renault.co.in
इसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, 4 एयरबैग, थर्ड रो में भी AC वेंट्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, माउंटेड स्टीयरिंग व्हील, रियर पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा मिलता है.
Photo: Renault.co.in
निसान ग्रेवाइट में भी 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो तकरीबन 19 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है.
Photo: Nissan.co.in
इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Nissan.co.in