मैट कलर, मॉडिफाइड ग्रिल! फरदीन ने Jimny को बना दी धांसू SUV

9 August 2026

By: Aaj Tak Auto

चर्चा में फरदीन खान

फिल्मी पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता फरदीन खान इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी खास SUV को लेकर चर्चा में हैं.

Photo: Insta/@fardeenfkhan

फरदीन की मॉडिफाइड SUV

फरदीन को हाल ही में मॉडिफाइड Maruti Jimny के साथ स्पॉट किया गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo: Insta/@voompla

रेगुलर जिम्नी से कितनी अलग

फरदीन की Jimny में किए गए बदलाव बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन इन्हीं छोटे-छोटे बदलावों ने इस SUV को स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग लुक दे दिया है.

Photo: Insta/@voompla

मैट कलर 

फरदीन की Jimny का सबसे बड़ा बदलाव इसका कलर है. SUV पर मैट ब्लैक रैप दिखाई देता है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है.

Photo: Insta/@voompla

इन रंगों में आती है जिम्नी

Jimny नेक्सा ब्लू, ब्लुइश ब्लैक, पर्ल आर्कटिक, ग्रेनाइट ग्रे, सीजलिंग रेड, काइनेटिक येलो कलर ऑप्शन में आती है. इसे ऑल-ब्लैक कलर में पेश नहीं किया गया है.

Photo: Global Suzuki

बदल गई ग्रिल

Jimny के फ्रंट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें स्टैंडर्ड Jimny में मिलने वाली वर्टिकल स्लैट ग्रिल की जगह हनीकॉम्ब पैटर्न वाली अलग ग्रिल लगाई गई है. 

Photo: Insta/@voompla

इंटरनेशनल डिजाइन

इस तरह की ग्रिल इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाले Jimny मॉडल में देखने को मिलती है. इसके साथ ही SUV में नया फ्रंट बंपर भी लगाया गया है, जो ज्यादा दमदार नज़र आता है. 

Photo: Global Suzuki

पीली फॉग लाइट

SUV की फॉग लाइट में भी बदलाव किया गया है. इसमें पीली रोशनी वाली फॉग लाइट्स दिखाई देती हैं, जो Jimny के नए लुक के साथ काफी अलग नजर आती हैं. 

Photo: Insta/@voompla

मेटैलिक फिनिश

फ्रंट बंपर पर लगी गार्निश को ORVMs के साथ मैच किया गया है. इन हिस्सों पर मेटैलिक फिनिश दिखाई देती है. इसी तरह की गार्निश दरवाजों पर भी है.

Photo: Insta/@voompla

चौड़े टायर

इस Jimny में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले चौड़े टायर भी नजर आ रहे हैं. कंपनी की ओर से मिलने वाली Jimny में 195/80 R15 साइज के टायर दिए जाते हैं.

Photo: Insta/@voompla

क्या बदले गए हैं अलॉय

वीडियो में इसके अलॉय व्हील साफ तौर पर नजर नहीं आते हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि अलॉय भी बदले गए हैं या नहीं.

Photo: Global Suzuki

Maruti Jimny की कीमत

भारत में Maruti Jimny की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 14.52 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Global Suzuki

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 103 bhp की पावर और 134.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

Photo: Global Suzuki

भारत में जिम्नी की स्थिति

Jimny को दुनियाभर के कई बाजारों में काफी पसंद किया गया है, लेकिन भारत में इसे उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी कंपनी को उम्मीद थी.

Photo: Global Suzuki

Read Next