भूल जाएंगे ACTIVA! होंडा ला रहा 160 सीसी का धांसू स्कूटर?

26 May 2026

By: Aaj Tak Auto

Honda की बड़ी तैयारी

जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में स्पोर्टी और प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी करती दिख रही है.

Photo: honda.com

भारत में पेटेंट हुआ स्कूटर

हाल ही में Honda ने अपनी दमदार ADV 160 मैक्सी स्कूटर का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है. इसके बाद से ही लॉन्च को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Photo: honda.com

स्पोर्टी लुक और पावरफुल इंजन

यह स्कूटर अपने एडवेंचर लुक, प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल इंजन की वजह से काफी खास मानी जा रही है.

Photo: honda.com

इनसे होगा मुकाबला

अगर Honda ADV 160 भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला सीधे Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्पोर्टी स्कूटर्स से होगा.

Photo: yamaha-motor-india.com

कैसा है ये स्कूटर

ADV 160 एक मैक्सी स्टाइल स्कूटर है जिसे लंबी दूरी की राइडिंग और हल्की ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 

Photo: honda.com

प्रीमियम है डिज़ाइन

इसका डिजाइन काफी प्रीमियम और अग्रेसिव नजर आता है. इस स्कूटर में ट्विन-पॉड LED हेडलाइट सेटअप, LED DRLs और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है. 

Photo: honda.com

अंडरसीट स्टोरेज

इसमें 30 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें आप अपने जरूरत के सामाना आसानी से रख सकते हैं.

Photo: honda.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 156.9 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 15.82 bhp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: honda.com

फ़्यूल टैंक और माइलेज

इस मैक्सी स्कूटर में 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर तकरीबन 45 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.

Photo: honda.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, USB चार्जर, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और होंडा स्मार्ट की (Key) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: honda.com

वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस

133 किग्रा वजनी इस स्कूटर की सीट हाइट 780 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है.

Photo: honda.com

कब होगा लॉन्च

फिलहाल इस स्कूटर को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

Photo: honda.com

कई ग्लोबल मॉडल हुए पेटेंट

हालांकि कंपनी पहले भी अपने कई ग्लोबल मॉडल्स के पेटेंट भारत में फाइल कर चुकी है. ऐसे में यह जरूरी नहीं कि हर पेटेंट मॉडल लॉन्च भी हो.

Photo: honda.com

इसलिए भी कराया जाता है पेटेंट

कई बार कंपनियां सिर्फ अपने डिजाइन और टेक्नोलॉजी की सेफ्टी के लिए ऐसा करती हैं. फिर भी ADV 160 के पेटेंट के बाद इसके लॉन्चिंग की चर्चा हो रही है.

Photo: honda.com

Read Next