2 September 2026
By: Aaj TaK Auto
SUV की दुनिया में एक पुराना नाम फिर से दम दिखाने को तैयार है. Mitsubishi ने अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी Pajero से पर्दा उठा दिया है.
Photo: Mitsubishi.com
करीब 20 साल बाद पुराने मॉडल की यादें ताजा करते हुए Mitsubishi ने फिफ्थ जेनरेशन Pajero को जापान में पेश कर दिया है.
Photo: Mitsubishi.com
नई Pajero को देखकर साफ लगता है कि Mitsubishi ने इस एसयूवी की पुरानी पहचान को खत्म नहीं किया है, बल्कि इसे मॉडर्न अवतार में पेश किया है.
Photo: Mitsubishi.com
नई पजेरो के फ्रंट में LED हेडलाइट्स के साथ DRLs दिए गए हैं, जो फ्रंट बंपर तक फैले हुए नजर आते हैं.
Photo: Mitsubishi.com
इसके अलावा पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट बार भी इसके फ्रंट को अलग लुक देते हैं. साइड गिल्स और टेलगेट पर Pajero की बैजिंग इसे और प्रीमियम बनाती है.
Photo: Mitsubishi.com
Mitsubishi ने इससे पहले जारी किए गए टीजर में दिखाया था कि, इसके डैशबोर्ड पर ट्रिपल मल्टी मीटर दिया जा रहा है. जो पुरानी पजेरो की याद दिलाएगा.
Photo: Mitsubishi.com
नई SUV में इसका मॉडर्न डिजिटल रूप देखने को मिल रहा है. जिसमें खास तौर पर ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान जरूरी टेलीमेट्री और दूसरी इंफॉर्मेशन मिलेगी.
Photo: Mitsubishi.com
नई Pajero में बेहतर क्वालिटी के मटेरियल, सैडल कलर की लैदर सीटें और ब्लैक इंसर्ट दिया गया है.
Photo: Mitsubishi.com
बॉक्सी डिजाइन वाली नई पजेरो को मजबूत लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो Mitsubishi Triton पिकअप के प्लेटफॉर्म से लिया गया है.
Photo: Insta/@mitsubishimotorsofficial
हालांकि, Pajero को Triton जैसा ही चेसिस सेटअप नहीं मिलेगा. कंपनी ने SUV के लिए अलग चेसिस और सस्पेंशन सेटअप तैयार किया है.
Photo: Insta/@mitsubishimotorsofficial
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए नई Pajero की सबसे खास चीजों में Mitsubishi का सुपर ऑल-व्हील कंट्रोल यानी S-AWC सिस्टम होगा.
Photo: Mitsubishi.com
यह सिस्टम अलग-अलग तरह की खराब और टफ रोड्स पर SUV की पकड़ और हैंडलिंग बेहतर करने में मदद करेगा.
Photo: Mitsubishi.com
नई Pajero का केबिन भी एडवांस फीचर्स और तकनीक से लैस है. इसके फ्लैगशिप मॉडल में दो बड़े 14.3 इंच के डिस्प्ले दिए गए हैं.
Photo: Mitsubishi.com
एसयूवी में थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, गर्म होने वाली रियर सीटें, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा.
Photo: Mitsubishi.com
नई Pajero में Triton से लिया गया 2.4 लीटर बायटर्बो चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिल दिया गया है.
Photo: Mitsubishi.com
सिंगल टर्बोचार्जर के साथ आने वाला ये इंजन 150kW की पावर और 480Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Mitsubishi.com
इंजन को नए अपडेटेड 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें चारों पहियों को पावर देने वाला 4WD सिस्टम मिलेगा.
Photo: Mitsubishi.com
भारत में पजेरो के शैकीनों की कोई कमी नहीं है. लेकिन फिलहाल इस एसयूवी के इंडिया लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Photo: Mitsubishi.com
मित्सुबिशी ने भारत में अपनी शुरुआत 1998 में हिंदुस्तान मोटर्स के साथ की थी. कंपनी ने अपनी पहली कार के तौर पर Lancer को अक्टूबर 1998 में लॉन्च किया था.
Photo: Insta/@mitsubishimotorsofficial