23 June 2026
BY; Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
Photo: Cars.tatamotors.com
लॉन्च से पहले नई Tigor का पेटेंट सामने आ गया है, जिससे कार के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं.
Photo: ITG
माना जा रहा है कि नई Tigor में वही बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे, जो हाल ही में अपडेट हुई Tiago फेसलिफ्ट में दिए गए हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tigor में पहले से ज्यादा आकर्षक फ्रंट डिजाइन देखने को मिलेगा. कार में नई ब्लैक फिनिश ग्रिल, स्लीक और शार्प LED हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर दिया जाएगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे. फ्रंट बंपर में कैमरे के लिए खास कटआउट भी दिखा है, जबकि ORVMs पर ब्लाइंड स्पॉट कैमरे भी दिए जा सकते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tigor के पिछले हिस्से में रीडिजाइन किया गया रियर बंपर, अपडेटेड LED टेललाइट्स और हाई-माउंटेड LED ब्रेक लाइट मिलने की उम्मीद है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tigor का केबिन भी पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न होगा. इसमें 360-डिग्री कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्री-स्टैंडिंग ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके अलावा डुअल वायरलेस चार्जर, ऑटो-फोल्डिंग ORVM जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट में नया गियर सेलेक्टर दिया जा सकता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
मैकेनिकल तौर पर नई Tigor में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा, जो CNG विकल्प के साथ भी उपलब्ध होगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
ख़ास बात ये है कि, ऑटोमैटिक वेरिएंट में सेगमेंट-फर्स्ट पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
मौजूदा मॉडल 5.55 लाख रुपये से शुरू होता है. उम्मीद है कि, अपडेट के बाद ये कार थोड़ी महंगी हो. लॉन्च के वक्त ही कीमतों का खुलासा होगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
टाटा टिगोर 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसका पेट्रोल वर्जन 19 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 28 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Cars.tatamotors.com