बेस में ही कमाल! नई Kushaq में धांसू फीचर्स, कीमत 10.69 लाख

24 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Skoda Kusaq लॉन्च

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Skoda Kushaq का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

नई स्कोडा कुशाक के बेस मॉडल क्लासिक प्लस की शुरुआत कीमत 10.69 लाख रुपये है. वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट 12.69 लाख रुपये आता है.

Photo: ITG

बेस वेरिएंट में भी शानादार फीचर्स

कंपनी ने इस एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, जो इसे खास बनाते हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है.

Photo: ITG

एक्सटीरियर

नई कुशाक में LED हेडलैम्प्स और DRLs दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं. साथ ही फ्रंट में LED फॉग लैंप्स कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ आते हैं.

Photo: ITG

16 इंच के अलॉय

बॉडी कलर ORVMs और डोर हैंडल्स इसे प्रीमियम टच देते हैं. इसके अलावा ब्लैक रूफ रेल्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.

Photo: ITG

रियर प्रोफाइल

पीछे की तरफ LED टेललैम्प्स सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स के साथ दिए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

Photo: ITG

इंटीरियर

कार के अंदर ब्लैक थीम वाला केबिन मिलता है, जो देखने में साफ-सुथरा और क्लासी लगता है.

Photo: ITG

कैसे हैं सीट

सीट्स पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें ब्लैक और ग्रेइज कलर का कॉम्बिनेशन है. ऑटोमैटिक वेरिएंट में लेदरेट स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब मिलता है. 

Photo: ITG

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इसके अलावा एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID डिस्प्ले दिया गया है. पीछे की सीट्स फोल्डेबल हैं, जिससे सामान रखने की जगह बढ़ जाती है.

Photo: ITG

कम्फर्ट और कन्वीनियंस

बेस वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर AC वेंट्स दिए गए हैं, जिससे सभी यात्रियों को आराम मिलता है.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

फ्रंट में स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, सिंगल-पेन सनरूफ, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और पावर एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Photo: ITG

इंफोटेनमेंट

इस SUV में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. जो वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करता है. इसके अलावा 6-स्पीकर भी मिलते हैं.

Photo: ITG

सेफ्टी 

इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

अन्य फीचर्स

इसके अलावा हिल होल्ड कंट्रोल, पार्किंग सेंसर्स, रियर वाइपर और डिफॉगर, रेन सेंसिंग वाइपर्स और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: ITG

इंजन और परफॉर्मेंस 

इस SUV में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0 लीटर का और दूसरा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन.

Photo: ITG

Read Next