बोल्ड लुक... कमाल फीचर्स! नई CLASSIC 350 लॉन्च, कीमत है इतनी

16 July 2026

By: Aaj Tak Auto

नई क्लासिक 350 लॉन्च

रॉयल एनफील्ड के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. कंपनी ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल Classic 350 को बिल्कुल नए अंदाज में अपडेट कर दिया है.

Photo: ITG

मिलेंगे नए फीचर्स

कंपनी ने इस बाइक में दो नए फीचर्स जोड़ते हुए इसके नए 2026 Classic 350 मॉडल को घरेलू बाजार में लॉन्च किया है. 

Photo: ITG

बदल जाएगी ड्राइविंग

ये नए फीचर्स इस बाइक को और भी ज्यादा बेहतर बनाएंगे जिससे बाइक का राइडिंग एक्सपीरिएंस पूरी तरह बदल जाएगा.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

Classic 350 की शुरुआती कीमत 1,87,434 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह बाइक कुल 9 कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Photo: ITG

क्या मिलेगा नया

नई Classic 350 में अब असिस्ट स्लीपर क्लच और यूएसबी टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.

Photo: ITG

ABS वेरिएंट्स में फीचर्स

खास बात यह है कि ये दोनों फीचर्स बाइक के सभी ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे.

Photo: ITG

थकान होगी कम

इस सिस्टम की मदद से क्लच दबाने में कम ताकत लगती है, जिससे शहर के ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने के दौरान राइडर को कम थकान महसूस होगी. 

Photo: ITG

स्मूथ गियर शिफ्टिंग

इसके अलावा गियर शिफ्टिंग भी पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद हो गई है. लंबे समय तक बाइक चलाने वालों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी माना जा रहा है.

Photo: ITG

USB चार्जिंग पोर्ट

वहीं USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट की मदद से राइडर सफर के दौरान अपना स्मार्टफोन या दूसरे जरूरी डिवाइस आसानी से चार्ज कर सकेंगे.

Photo: ITG

इंजन

इन नए फीचर्स के अलावा Classic 350 के बाकी हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले वाला 349cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. 

Photo: ITG

पावर और परफॉर्मेंस

यह इंजन 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

Photo: ITG

व्हील और सस्पेंशन

इसके साथ 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर स्पोक व्हील का कॉम्बिनेशन दिया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. 

Photo: ITG

ब्रेकिंग

वहीं ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो तेज रफ्तार के दौरान भी बैलेंस्ड ब्रेकिंग प्रदान करते हैं. 

Photo: ITG

Read Next