फैमिली के लिए बेस्ट BALENO! 6.10 लाख कीमत, 34KM माइलेज

7 September 2026

By: Aaj Tak Auto

Maruti Baleno लॉन्च

Maruti Baleno का नया फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में दस्तक दे चुका है. कंपनी ने इसे 6.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है.

Photo: Nexaexperience.com

मिलेंगे बड़े बदलाव

नए मॉडल में सिर्फ लुक में हल्के बदलाव ही नहीं किए गए हैं, बल्कि फीचर्स, सेफ्टी और इंजन के मोर्चे पर भी बड़े अपडेट मिलते हैं.

Photo: Nexaexperience.com

नया पेट्रोल इंजन

खास बात यह है कि नई Baleno में अब नया 3-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Nexaexperience.com

पावरट्रेन और ट्रांसमिशन

वहीं, ग्राहकों को पेट्रोल के साथ CNG का भी ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.

Photo: Nexaexperience.com

शानदार माइलेज

कंपनी के मुताबिक मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट 23.80 किमी/लीटर, वहीं, AMT वर्जन 24.77 किमी/लीटर और Baleno CNG 33.61 किमी/किग्रा का माइलेज देगा.

Photo: Nexaexperience.com

बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा

ये कार चार वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा सहित चार वेरिएंट में आती है. तो आइये देखें इसके बेस मॉडल Baleno Sigma में क्या-क्या मिलेगा.

Photo: Nexaexperience.com

इंजन 

नई Baleno का बेस वेरिएंट सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है.

Photo: Nexaexperience.com

6 एयरबैग

Sigma में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Nexaexperience.com

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर विंडो डिफॉगर और सेंट्रल लॉकिंग के साथ कीलेस एंट्री दी गई है.

Photo: Nexaexperience.com

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

इस वेरिएंट में 60:40 स्प्लिट रियर सीट, सभी डोर्स पर पावर विंडो और ड्राइवर साइड विंडो में वन-टच अप और डाउन फीचर भी मिलता है.

Photo: Nexaexperience.com

स्टीयरिंग और व्हील

कार में टिल्ट एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग, फैब्रिक सीटिंग, कवर के साथ 15-इंच व्हील, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED टेल-लैंप दिए गए हैं.

Photo: Nexaexperience.com

सभी बेसिक फीचर्स

इसके अलावा बॉडी कलर बंपर और फेंडर पर क्रोम गार्निश भी मिलती है. कुल मिलाकर बलेनो के बेस में मॉडल में सभी बेसिक फीचर्स को शामिल किया गया है.

Photo: Nexaexperience.com

Read Next