11 साल पहले आई तो मचाया बवाल! नए अवतार में आ रही ये धांसू कार

20 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Maruti Baleno

देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक Maruti Baleno अब नए अवतार में आने की तैयारी में है.

Photo: suzuki.com

टेस्टिंग में दिखी कार

कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है और पहली बार इसे देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है.

Photo: suzuki.com

2015 में पहली बार लॉन्च

साल 2015 में पहली बार लॉन्च हुई यह कार आज भी बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अब इसके अपडेटेड मॉडल से भी काफी उम्मीदें हैं.

Photo: suzuki.com

इनसे है मुकाबला

बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20 से है, तो आइये देखें नए मारुति बलेनो में क्या ख़ास होगा.

Photo: Hyundai.com

क्या होगा नया

नई Baleno का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन फ्रंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Photo: suzuki.com

हो सकता है ये बदलाव

इसमें पहले से ज्यादा चौड़ी और स्टाइलिश ग्रिल दी जा सकती है, साथ ही नए डिजाइन के हेडलैंप और अपडेटेड बंपर भी देखने को मिलेंगे.

Photo: suzuki.com

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुरानी जैसी ही रहेगी, लेकिन नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स इसे थोड़ा फ्रेश लुक देंगे.

Photo: suzuki.com

शार्प और मॉडर्न बेलेनो

LED टेललाइट्स के अंदरूनी डिजाइन में अपडेट मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर, नई Baleno पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आ सकती है.

Photo: suzuki.com

कैसा होगा केबिन

इंटीरियर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका लेआउट पहले जैसा ही रहेगा.

Photo: suzuki.com

फीचर्स में प्रीमियम टच

इसमें बेहतर क्वालिटी के मटेरियल और नई अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है. फीचर्स के मामले में कंपनी इसे और प्रीमियम बनाने की कोशिश कर सकती है.

Photo: suzuki.com

कनेक्टिविटी फीचर्स

नई Baleno में बेहतर कनेक्टिविटी, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.

Photo: suzuki.com

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इससे यह कार अपने सेगमेंट में और ज्यादा बेहतर बन सकती है.

Photo: suzuki.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में बड़ी बदलाव की उम्मीद कम है. नई Baleno में वही 1.2 लीटर DualJet पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 88 hp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: suzuki.com

टर्बो इंजन ऑप्शन

इसके अलावा, इसमें Maruti Fronx से लिया गया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती है.

Photo: suzuki.com

कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के दूसरे हाफ में लॉन्च हो सकता है.

Photo: suzuki.com

Read Next