क्या आपको भी घर में लगे पौधे में इलायची का इंतजार? जानें फल न आने का कारण

18 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

कई लोग घर में गमले में इलायची का पौधा लगाते हैं और उम्मीद करते हैं कि कुछ समय बाद उसमें इलायची भी आने लगेगी। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता और पौधा सिर्फ पत्तियां ही देता है.

Photo: Unsplash

इसके पीछे सही वातावरण और जलवायु का न मिलना सबसे बड़ा कारण होता है. इलायची का पौधा 18°C से 30°C के बीच के तापमान, अधिक नमी और हल्की छाया में बेहतर फल देता है.

Photo: Unsplash

अगर पौधे को बहुत ज्यादा धूप या बहुत कम नमी मिलती है तो उसमें फूल और फल बनने की संभावना कम हो जाती है. इलायची की खेती मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी पहाड़ी इलाकों में होती है.

Photo: Unsplash

खासकर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के नम और छायादार जंगलों वाले क्षेत्रों में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है. इन इलाकों में सालभर नमी और मध्यम तापमान रहता है, जो इलायची के पौधे के लिए आदर्श माना जाता है.

Photo: Unsplash

इसके अलावा इलायची का पौधा जल्दी फल नहीं देता. आमतौर पर इसमें फूल और फल आने में 2 से 3 साल का समय लग सकता है. सही मिट्टी, जैविक खाद और नमी मिलने पर ही पौधा धीरे-धीरे फल देने लगता है.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप घर में इलायची उगा रहे हैं तो पौधे को सीधी धूप से बचाकर रखें, मिट्टी में नमी बनाए रखें और समय-समय पर जैविक खाद दें. इसके अलावा आप इलायची के पत्तों का भी खुशबू के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next