आपके बगीचे का ‘सुपरहीरो’ बन सकता है सफेद सिरका! जानें फायदे

19 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अक्सर रसोई में रखा सफेद सिरका सिर्फ खाने या सफाई के काम आता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह बगीचे के पौधों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Photo: Unsplash

बरसात या ज्यादा नमी में पौधों की पत्तियों पर फफूंद लग जाती है. इसके लिए सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है.

Photo: Unsplash

1 लीटर पानी में 1–2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं. इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर प्रभावित पत्तियों पर हल्का छिड़काव करें.

Photo: Unsplash

हफ्ते में 1 बार से ज्यादा उपयोग न करें. यह मिश्रण फंगस की वृद्धि को रोकने में मदद करता है.

Photo: Unsplash

इसके अलावा कभी-कभी मिट्टी में ज्यादा क्षारीयता (Alkalinity) के कारण पौधों की ग्रोथ रुक जाती है. सिरका हल्का अम्लीय होता है, जो मिट्टी का pH संतुलित करने में मदद कर सकता है.

Photo: Unsplash

4–5 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच सिरका मिलाएं. महीने में सिर्फ 1 बार इस पानी से सिंचाई करें.

Photo: Unsplash

ज्यादा मात्रा में सिरका डालने से पौधे सूख भी सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है. ध्यान रहे कि बिना घोले सिरका सीधे पत्तियों या जड़ों पर न डालें. धूप में स्प्रे न करें, सुबह या शाम का समय चुनें.

Photo: Unsplash

Read Next