07 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
मौसम के बदलते ही कौन-सी सब्जी लगाएं और कौन-सी नहीं, बड़ा कंफ्यूजन रहता है.
Credit: Unsplash
ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस महीने में कौन-सी सब्जियों की खेती करें ताकि बंपर पैदावार हो सके.
Credit: Pexels
खेत या किचन गार्डन में उपजाने के लिए भिंडी, लौकी, कद्दू, करेला, खरबूज, मूली और शलजम बेहतर ऑप्शन हैं.
Credit: Pexels
अगर इन सब्जियों को मार्च के महीने में लगाएं तो काफी फायदा भी होता है बस इसमें सिंचाई और खाद, पानी का ध्यान रखना होता है.
Credit: Pixabay
गर्मी की तेजी बढ़ने के साथ ही आप ककड़ी, खीरा, मूली, अदरक, टमाटर, भिंडी की खेती कर सकते हैं. अप्रैल में उसकी खेती करें. गर्मियों इनकी खपत अच्छी होती है.
Credit: Pexels
मई के माह में सब्जियों में सिंचाई की सबसे ज्यादा जरुरत होती है. इस माह शिमला मिर्च, लौकी, चौलाई, और बैगन की खेती आसानी से कर सकते हैं.
Credit: Pexels
इनकी देखरेख करना भी आसान होता है.मार्केट में इनकी डिमांड भी हमेशा रहती है और अच्छा मुनाफा भी होता है.
Credit: Pexels
जून की बात करें तो टमाटर, बैगन, मिर्च, भिंडी, लौकी, अदरक को आसानी से लगाया जा सकता है. यह तेज गर्मी सरवाइव भी कर जाते हैं.
Credit: Pexels
जुलाई में टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी, हल्दी, कद्दू, करेला, तरोई, तरबूज की खेती आसानी से कर सकते हैं. इसमें सिंचाई और खाद, पानी का ध्यान रखें.
Credit: Pexels