20 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर के गार्डन में पौधों की अच्छी ग्रोथ और हरी-भरी पत्तियों के लिए सही समय पर सही खाद देना बहुत जरूरी होता है. अक्सर लोग बिना शेड्यूल के खाद डाल देते हैं, जिससे पौधे को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
Credit: Credit Name
गार्डन एक्सपर्ट्स के अनुसार अलग-अलग खाद का अलग समय और उपयोग होता है, जिसे समझना जरूरी है.
Photo: Unsplash
सबसे पहले गोबर की सड़ी हुई खाद (Vermicompost) हर 30–45 दिन में एक बार दी जा सकती है. यह मिट्टी को पोषक बनाती है और पौधे की जड़ों को मजबूत करती है.
Photo: Unsplash
इसके बाद NPK 19:19:19 का उपयोग हर 15 दिन में एक बार किया जा सकता है, जो पौधे की समग्र वृद्धि (overall growth) को बढ़ाता है.
Photo: Unsplash
फूल और फल वाले पौधों के लिए NPK 00:52:34 बहुत उपयोगी माना जाता है. इसे हर 7 से 15 दिन में एक बार देने से फूलों की संख्या और गुणवत्ता दोनों बढ़ती हैं.
Photo: Unsplash
अगर पौधों में फूल और फल की कमी दिख रही हो तो NPK 13:00:45 हर 15 दिन में दिया जा सकता है, जिससे फूलों और फलों का विकास बेहतर होता है.
Photo: Unsplash
इसके अलावा Bone Meal 30–40 दिन में एक बार देने से पौधों की जड़ों और फूलों को मजबूती मिलती है. बोन मील पौधों की शुरुआती ग्रोथ और फूल बनने की प्रक्रिया को तेज करता है.
Photo: Unsplash
वहीं मैग्नीशियम सल्फेट (Epsom Salt) 2–3 महीने में एक बार देने से पत्तियों की हरियाली बढ़ती है और पौधा ज्यादा स्वस्थ दिखता है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा खाद देना भी पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हमेशा सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखना जरूरी है.
Photo: Unsplash