गर्मी में शाम को पानी देना ग़लत! क्या आपके पौधों को भी हो रहा नुकसान?

19 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

तेज गर्मी के इस मौसम में जहां लोग राहत के लिए शाम के समय बागवानी करते हैं, वहीं पौधों को पानी देने का यही समय कभी-कभी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है.

Credit: Credit Name

दिनभर धूप में तपे हुए गमलों और मिट्टी में अचानक शाम को पानी डालने से तापमान में तेज बदलाव आता है. 

Photo: Unsplash

इससे मिट्टी में “भभका” यानी अचानक भाप जैसी गर्म नमी बन सकती है, जो पौधों की जड़ों पर दबाव डालती है. कई मामलों में इससे जड़ें कमजोर होने या सड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में पौधों की सिंचाई का सबसे सुरक्षित समय सुबह का होता है, जब तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है और पानी धीरे-धीरे मिट्टी में समा जाता है.

Photo: Unsplash

अगर शाम को पानी देना जरूरी हो, तो इसे बहुत हल्के और नियंत्रित तरीके से करना चाहिए ताकि मिट्टी का तापमान अचानक न बदले.

Photo: Unsplash

माली और गार्डनिंग एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि तेज गर्मी में पौधों की सेहत बनाए रखने के लिए पानी देने का सही समय और तरीका दोनों ही बेहद अहम हैं.

Photo: Unsplash

Read Next