सब्जी उगाने वाले किसान नवंबर में करें ये काम, बढ़िया होगी पैदावार

30 October 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

सब्जी हर दिन की जरूरत है. सब्जियों की भारी डिमांड की वजह से इसकी खेती किसानों के लिए फायदेमंद होती है.

Credit: AI

बस नवंबर महीने में सब्जी की खेती करने लिए इन 3 जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.

Credit: Pixabay

खेती करने के लिए खेत की अच्छी तैयारी करना बहुत जरूरी है. फसल उगाने से पहले मिट्टी में गोबर खाद मिलाकर भुरभुरी बना लें.

Credit: Pexels

ठंड की शुरुआत में आलू, गाजर, मूली, चुकंदर, गोभी और टमाटर खास सब्जियां हैं जिसे उगाने के लिए क्यारियां बनाना जरूरी होता है.

Credit: Pexels

इन दिनों तापमान कम होने लगता है. ऐसे में जलभराव ना होने दें.पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं. ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर लगातार धूप आती रहे.

Credit: Pixabay

पहली बार बुवाई से पहले ही मिट्टी में खाद मिला लेना चाहिए. इसके बाद पौधों में नाइट्रोजन और पोटाश देने के लिए रासायनिक खाद एक बार देना होगी.

Credit: Unsplash

रासायनिक खाद की बजाय ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां उगाते हैं तो और भी फायदेमंद है. उनकी कीमत भी अच्छी मिलती है.

Credit: AI

शुरुआत में हफ्ते में 4-5 बार सिंचाई करें ताकि नमी बनी रहे. एक महीने के बाद खेत की निराई जरूर करें. इससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं.

Credit: PTI

45 दिनों में 3-4 क्विंटल प्रति एकड़ वर्मी खाद का छिड़काव करें. खाद देने से फूल अधिक बनेंगे और फल तेजी से बढ़ते हैं.

Credit: PTI

30-35 दिनों में एक बार ऑर्गेनिक कीटनाशक भी दें इससे पौधों की सुरक्षा होगी. 60 दिनों बाद ज्यादातर सब्जियां तैयार हो जाती हैं.

Credit: PTI

Read Next