केमिकल छोड़ें, अपनाएं ये 9 देसी ऑर्गेनिक खाद, जबरदस्त होगी पौधों की ग्रोथ
15 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर के पौधों को हरा-भरा रखने और उनकी ग्रोथ तेज करने के लिए रासायनिक खाद की जगह ऑर्गेनिक (प्राकृतिक) खाद सबसे अच्छा विकल्प है. आज हम आपको टॉप 9 ऑर्गेनिक खाद बताएंगे जिनसे आप अपने बगीचे को पूरी तरह स्वस्थ रख सकते हैं.
Photo: Pixabay
केला का छिलका
केले के छिलके में पोटैशियम और फॉस्फोरस होता है, जो पौधों की पत्तियों और फूलों की ग्रोथ में मदद करता है.
Photo: Pixabay
अंडे की खोल
अंडे की खाली खोल को सुखाकर मिट्टी में मिलाने से कैल्शियम मिलता है, जिससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं.
Photo: Pixabay
चाय पत्ती
चाय की पत्ती में मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं.
Photo: Pixabay
लकड़ी की राख
राख मिट्टी की अम्लता कम करती है और पौधों के लिए जरूरी मिनरल्स प्रदान करती है.
Photo: Pixabay
वर्मी कम्पोस्ट
कीड़े द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट मिट्टी की नमी और पोषण बनाए रखता है और पौधों की ग्रोथ तेज करता है.
Photo: Pexels
प्याज का छिलका
प्याज के छिलके में सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.
Photo: Pixabay
समुद्री शैवाल
समुद्री शैवाल से बनी खाद पौधों में हरी पत्तियों और फूलों की वृद्धि में मदद करती है.
Photo: Pixabay
पत्तियों की खाद
सूखी पत्तियों को गलाकर मिट्टी में मिलाने से पौधों को प्राकृतिक पोषण मिलता है.
Photo: Pixabay
गोबर की खाद
गोबर की खाद पौधों के लिए सबसे असरदार प्राकृतिक खाद मानी जाती है. यह मिट्टी को उर्वर बनाए रखती है और पौधों की जड़ों को मजबूत करती है.