अचानक मुरझा रहे टमाटर के पौधे? समय रहते ऐसे करें बचाव
06 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके घर के गमले या किचन गार्डन में लगे टमाटर के पौधे अचानक लटकने-मुरझाने लगें, तो वजह फ्यूज़ेरियम विल्ट या बैक्टीरियल विल्ट हो सकती है.
Photo: Pixabay
ये बीमारियां मिट्टी से फैलती हैं और जड़ों पर असर डालकर पौधे को अंदर से कमजोर कर देती हैं.
Photo: Pixabay
शुरुआत में पत्तियां पीली पड़ती हैं, फिर पूरा पौधा ढीला हो जाता है. बचाव के लिए सबसे पहले संक्रमित पौधे को अलग कर दें.
Photo: Pixabay
गमले की मिट्टी में पानी जमा न होने दें और धूप वाली जगह रखें. नई पौध लगाते समय साफ मिट्टी का इस्तेमाल करें और ट्राइकोडर्मा जैसे जैव उपचार मिलाना फायदेमंद रहता है.
Photo: Pixabay
थोड़ी सावधानी से घर के टमाटर फिर से हरे-भरे रह सकते हैं.