01 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मियों के मौसम में गुड़हल (Hibiscus) का पौधा अगर सही तरीके से देखभाल किया जाए तो यह पूरे सीजन भर लगातार फूल देता रहता है. थोड़ी सी सावधानी और सही पोषण से पौधा हरा-भरा और फूलों से लदा रह सकता है.
Credit: Credit Name
गुड़हल के पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है. पर्याप्त धूप मिलने पर ही इसमें अच्छे और बड़े फूल आते हैं. बहुत ज्यादा छांव में रखने से पौधा कमजोर हो सकता है.
Photo: Unsplash
गर्मियों में नियमित पानी देना जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि गमले में पानी जमा न हो. जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी देना सबसे अच्छा माना जाता है.
Photo: Unsplash
गुड़हल के लिए हल्की और जल निकासी वाली मिट्टी बेहतर होती है. इसमें गोबर खाद या जैविक खाद मिलाने से पौधे की ग्रोथ और फूल दोनों अच्छे होते हैं. हर 15–20 दिन में हल्की खाद देने से पौधा स्वस्थ रहता है.
Photo: Unsplash
सूखी और पुरानी टहनियों की छंटाई करने से नए अंकुर निकलते हैं और पौधा घना होकर ज्यादा फूल देता है.
Photo: Unsplash
तेज गर्मी में दोपहर की कड़ी धूप से पौधे को बचाना चाहिए. जरूरत पड़ने पर हल्की छांव या पानी का हल्का स्प्रे भी फायदेमंद होता है.
Photo: Unsplash