गर्मी में नहीं झुलसेंगे पेड़-पौधे, हरा-भरा रहेगा गार्डन, बस फॉलो करें ये टिप्स
16 Mar 2026
Photo- ITG
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा से पौधे जल्दी मुरझ जाते हैं. लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपने गार्डन को हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं.
Photo- ITG
आइए जानते हैं बढ़ते तापमान और झुलसती गर्मी में पेड़-पौधों की सही देखभाल करके गार्डंन को कैसे हरा-भरा रख सकते हैं.
Photo-Pixabay
पौधों को दो बार पानी दें
सुबह जल्दी और शाम को धूप ढलने के बाद यानी दिन में दो बार पानी दें. दोपहर में पानी देने से पानी जल्दी सूख जाता है और पौधे जल सकते हैं.
Photo-Pixabay
मिट्टी में नमी बनाए रखें
पौधों की जड़ों के चारों ओर सूखी घास, पत्तियां या भूसा बिछाएं. इसे मल्चिंग कहते हैं. इससे मिट्टी ठंडी रहती है और पानी कम सूखता है.
Photo-Pixabay
छांव या ग्रीन नेट का इस्तेमाल
तेज धूप से बचाने के लिए पौधों को आंशिक छांव वाली जगह पर रखें या ग्रीन नेट (छाया जाल) लगाएं. इससे पत्तियां नहीं झुलसतीं.
Photo-Pixabay
गहरे और बड़े गमले चुनें
गर्मी में छोटे गमलों की मिट्टी जल्दी गर्म हो जाती है. बड़े और गहरे गमलों में पौधे बेहतर रहते हैं क्योंकि जड़ें ठंडी रहती हैं.
Photo-Pixabay
सही समय पर खाद दें
गर्मी में ज्यादा रासायनिक खाद ना दें. हल्की जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट या घरेलू खाद थोड़ी-थोड़ी मिलाएं ताकि जड़ें मजबूत रहें.
Photo-Pixabay
ज्यादा छंटाई न करें
गर्मी में पौधों की ज्यादा छंटाई न करें. इससे पौधा कमजोर हो जाता है. सिर्फ सूखी पत्तियां हटाएं.
Photo-unsplash
हीट टॉलरेंट पौधे लगाएं
गर्मी में सदाबहार, तुलसी, पुदीना, सूरजमुखी जैसे पौधे अच्छे रहते हैं. ऐसे पौधे चुनें जो धूप सहन कर सकें.
Photo-unsplash
पौधों को एक साथ रखें
गमलों को दूर-दूर न फैलाएं. उन्हें एक साथ झुंड में रखें ताकि वे एक-दूसरे को छांव दें और हवा से नमी बनी रहे.
Photo-pixabay
Read Next
ये भी देखें
बारिश में सड़ न जाएं पौधों की जड़ें, वरना सूख जाएगा हरा-भरा गार्डन
लॉन की कटी घास से बनाएं नेचुरल खाद, हरी सब्जियां होंगी तेजी से ग्रो
गुलाब के पौधे पर काले धब्बे? जानें ब्लैक स्पॉट फंगस से बचाने के तरीके
गार्डन में बन रहे चींटियों के टीले? ऐसे पाएं छुटकारा