गर्मी और लू में सूख गया गार्डन? ऐसे फिर करें हरा-भरा

02 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

तेज गर्मी और हीटवेव के कारण अक्सर बगीचे के पौधे मुरझा जाते हैं, पत्तियां सूखने लगती हैं और मिट्टी पूरी तरह ड्राई हो जाती है लेकिन सही तरीके से देखभाल करके ऐसे खराब हुए गार्डन को दोबारा जीवित किया जा सकता है.

Photo: Pexels

हीटवेव के बाद सबसे पहले पौधों को सीधी धूप से बचाना जरूरी है. जिन पौधों पर ज्यादा असर पड़ा है, उन्हें हल्की छांव में शिफ्ट करें या शेड नेट का इस्तेमाल करें ताकि उन्हें राहत मिल सके.

Photo: Pexels

अचानक ज्यादा पानी देने की बजाय धीरे-धीरे मिट्टी को नम करना बेहतर होता है, जिससे जड़ों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े.

Photo: Pexels

मुरझाई हुई और सूखी पत्तियों को हटा देना चाहिए ताकि पौधा अपनी ऊर्जा नई ग्रोथ पर लगा सके.

Photo: Pexels

इसके साथ ही मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग (सूखी घास, पत्तियां या भूसा) बहुत मददगार साबित होती है.

Photo: Pexels

पौधों को रिकवर होने में समय लगता है, इसलिए नियमित लेकिन संतुलित पानी देना जरूरी है. ओवरवॉटरिंग से जड़ें खराब हो सकती हैं, इसलिए मिट्टी की नमी चेक करके ही पानी दें.

Photo: Pexels

सही देखभाल और थोड़े धैर्य के साथ हीटवेव से प्रभावित बगीचे को फिर से हरा-भरा और जीवंत बनाया जा सकता है.

Photo: Pexels

Read Next