स्ट्रॉबेरी के पौधे में नहीं आ रहे फल? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

04 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके घर या गार्डन में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधों पर फूल तो आ रहे हैं, लेकिन फल बनने में देर हो रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

Photo: Pixabay

बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक, थोड़ी-सी सही देखभाल और एक आसान उपाय अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है.

Photo: Pixabay

स्ट्रॉबेरी के पौधों को पर्याप्त धूप और सही पोषण न मिलने पर फल बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. 

Photo: Pixabay

ऐसे में पौधों की जड़ों के पास हल्की जैविक खाद या पोटैशियम युक्त खाद डालना फायदेमंद माना जाता है.

Photo: Pixabay

इसके साथ ही मिट्टी को लगातार हल्का नम बनाए रखना जरूरी है, ताकि पौधा तनाव में न आए.

Photo: Pixabay

इसके अलावा, पौधों को रोज़ाना कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप मिलना बेहद जरूरी है। अगर पौधे गमले में हैं, तो उन्हें खुली और रोशनी वाली जगह पर रखें.

Photo: Pixabay

सही देखभाल के साथ कुछ ही दिनों में फूल फल में बदलने लगते हैं और स्ट्रॉबेरी की पैदावार बेहतर हो जाती है.

Credit: Credit Name

Read Next