08 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके बगीचे में गिलहरियां बीज, पौधे और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रही हैं, तो अब इसके लिए केमिकल या महंगे उपायों की जरूरत नहीं है.
Photo: Unsplash
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक आम और खुशबूदार जड़ी-बूटी पुदीना गिलहरियों को दूर रखने में मदद कर सकती है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों का कहना है कि पुदीना में मौजूद तेज सुगंध (menthol) गिलहरियों और कई छोटे कीटों को पसंद नहीं आती, जिससे वे बगीचे से दूर रहते हैं.
Photo: Unsplash
इसे पौधे के रूप में लगाने या पुदीने के तेल का स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करने से असर और बढ़ सकता है.
Photo: Unsplash
सिर्फ पुदीना ही नहीं, बल्कि इसके परिवार की अन्य खुशबूदार जड़ी-बूटियां भी गिलहरियों को रोकने में मदद करती हैं.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के अनुसार, गिलहरियां अक्सर आसानी से मिलने वाले भोजन की तलाश में बगीचों में घुसती हैं और पौधों को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में तेज गंध वाले पौधे उन्हें भगाने में कारगर साबित होते हैं.
Photo: Unsplash