असमय बारिश और ओलों से अंगूर के बाग बर्बाद, सोलापुर में तबाही का वीडियो

27 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में असमय बारिश और तेज ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर बरपा दिया है.

Photo: Aajtak

मोहोल तालुका के पापरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने फसलों और बागों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

Photo: Aajtak

जानकारी के अनुसार, पापरी क्षेत्र के अंगूर के बाग पूरी तरह तबाह हो गए हैं. ओलों की तेज मार से अंगूर के गुच्छे जमीन पर गिरकर नष्ट हो गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

Photo: Aajtak

वहीं, किशमिश (बेदाना) उत्पादन पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है, जिससे आने वाले समय में किसानों की आय प्रभावित होने की आशंका है.

Photo: Aajtak

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रातभर हुई ओलावृष्टि के बाद सुबह तक बर्फ नहीं पिघली थी.

Photo: Aajtak

इससे फसलों पर ठंड और नमी का अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे नुकसान और बढ़ गया.

Photo: Aajtak

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे (पंचनामा) कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Video: Aajtak

उनका कहना है कि अगर समय रहते सहायता नहीं मिली, तो उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.

Photo: Aajtak

Read Next