13 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके गार्डन में सब्जियों के पौधे सही से नहीं बढ़ रहे, पत्ते पीले पड़ रहे हैं या पौधा अचानक मुरझा रहा है, तो वजह जरूरत से ज्यादा पानी भी हो सकती है. ओवरवॉटरिंग में मिट्टी लगातार गीली रहती है और जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे पौधा कमजोर होने लगता है.
Credit: Credit Name
अगर पानी देने के 1–2 दिन बाद भी मिट्टी सूखती नहीं है और लगातार भीगी रहती है, तो यह ओवरवॉटरिंग का संकेत है.
Photo: Unsplash
खासकर नीचे की पत्तियां पीली होने लगती हैं क्योंकि जड़ें सही से पोषक तत्व नहीं ले पातीं.
Photo: Unsplash
यह थोड़ा उल्टा लगता है, लेकिन जड़ें खराब होने पर पौधा पानी होते हुए भी मुरझा जाता है.
Photo: Unsplash
अधिक पानी से जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे पौधा बढ़ना बंद कर देता है या बहुत धीमी ग्रोथ करता है.
Photo: Unsplash
ज्यादा नमी से फंगल इंफेक्शन और सड़न शुरू हो सकती है.
Photo: Unsplash
अधिक गंभीर स्थिति में जड़ें काली या नरम हो जाती हैं और मिट्टी से बदबू आने लगती है.
Photo: Unsplash