07 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मियों में जब पौधे तेज धूप और गर्म हवा से पहले ही तनाव में होते हैं, तब झाड़ियों (Shrubs) की ज्यादा कटाई-छंटाई करना नुकसान पहुंचा सकता है.
Photo: Unsplash
गर्म मौसम में प्रूनिंग करने से पौधे पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और नई कोमल ग्रोथ तेज धूप में झुलस सकती है. अगर आपकी झाड़ी बहुत ज्यादा फैल गई है या रास्ता रोक रही है, तो हल्की शेपिंग ट्रिमिंग की जा सकती है.
Photo: Unsplash
लेकिन ध्यान रखें कि एक बार में पौधे का एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा न काटें. इससे पौधे को रिकवर करने में आसानी होती है.
Photo: Unsplash
हालांकि सूखी, टूटी या बीमार शाखाओं को कभी भी हटाया जा सकता है. हल्की-फुल्की कटिंग करके आकार ठीक किया जा सकता है. बड़ी प्रूनिंग या ज्यादा शाखाएं काटने का काम गर्मी के चरम समय में न करें.
Photo: Unsplash
कटाई के बजाय गर्मियों में पौधों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान दें. मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए गहरी सिंचाई करें और जड़ों के आसपास मल्च की परत लगाएं, जिससे पानी जल्दी सूखेगा नहीं और पौधे गर्मी सह पाएंगे.
Photo: Unsplash