गुलाब में चाहिए ज्यादा फूल? सही समय पर करें प्रूनिंग

26 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गुलाब के पौधे में ज्यादा और खूबसूरत फूल पाने के लिए सही समय पर प्रूनिंग करना बेहद जरूरी है.

Credit: Credit Name

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गुलाब की छंटाई का सबसे सही समय सर्दियों के आखिर या शुरुआती वसंत होता है, जब ठंड कम होने लगे और नई कोंपलें दिखने लगें.

Credit: Credit Name

प्रूनिंग से पौधे की सूखी और बीमार टहनियां हट जाती हैं, जिससे नई ग्रोथ तेज होती है और फूल ज्यादा आते हैं.

Credit: Credit Name

छंटाई करते समय साफ और तेज कटर का इस्तेमाल करें और टहनी को 45 डिग्री एंगल पर काटें.

Credit: Credit Name

ध्यान रखें कि पौधे का ज्यादा हिस्सा न काटें. एक-तिहाई तक छंटाई ही बेहतर मानी जाती है.

Credit: Credit Name

सही तरीके से की गई प्रूनिंग आपके गुलाब को पूरे मौसम में खिलता हुआ रख सकती है.

Credit: Credit Name

Read Next