गुलाब के पौधे में लग गया Die Back? इन आसान टिप्स से बचाएं अपना प्लांट

4 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके गुलाब के पौधे की टहनियां ऊपर से सूखकर काली पड़ने लगी हैं, तो यह डाई बैक (Die Back) बीमारी का संकेत हो सकता है.समय रहते सही देखभाल न की जाए तो पूरा पौधा प्रभावित हो सकता है.

Photo: Unsplash

डाई बैक एक फंगल बीमारी है, जो कटे हुए या कमजोर हिस्सों से पौधे में प्रवेश करती है. इसमें टहनी का ऊपरी हिस्सा धीरे-धीरे सूखता हुआ नीचे की ओर फैलने लगता है.

Photo: Unsplash

पहचान के लक्षण

टहनियों का सिरा काला या भूरा पड़ना कटिंग वाली जगह से सड़न नई कलियों का सूखना धीरे-धीरे पूरी शाखा का मर जाना

Photo: Unsplash

कैसे बचाएं गुलाब का पौधा?

सूखी टहनी को नीचे के स्वस्थ (ग्रीन) हिस्से से 1–2 इंच नीचे तक काटें.

Photo: Unsplash

हर कट के बाद औजार को सैनिटाइज करें. कटिंग वाली जगह पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड या दालचीनी पाउडर लगा सकते हैं.

Photo: Unsplash

मिट्टी में जल निकासी अच्छी होनी चाहिए और गुलाब को रोज 5–6 घंटे धूप मिले.

Photo: Unsplash

प्रूनिंग के बाद हल्की जैविक खाद (जैसे वर्मी कम्पोस्ट) दें, ताकि पौधा जल्दी रिकवर करे.

Photo: Unsplash

Read Next