गुलाब के पौधे पर काले धब्बे? जानें ब्लैक स्पॉट फंगस से बचाने के तरीके

16 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गुलाब की खूबसूरती को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली बीमारियों में ब्लैक स्पॉट डिजीज शामिल है. यह एक फंगल संक्रमण है, जो गुलाब की पत्तियों पर काले धब्बे बना देता है. 

Credit: Credit Name

समय पर ध्यान न देने पर पत्तियां पीली होकर गिरने लगती हैं और पौधा कमजोर हो सकता है. यह बीमारी Diplocarpon rosae नामक फंगस के कारण होती है.

Photo: Pexels

ससे बचने के लिए संक्रमित पत्तियों और टहनियों को तुरंत हटा दें. गिरी हुई पत्तियों को पौधे के आसपास जमा न होने दें.

Photo: Pexels

पौधे के बीच पर्याप्त जगह रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे. पत्तियों पर पानी डालने से बचें, जड़ों में ही पानी दें.

Photo: Pexels

नीम तेल, कॉपर फंगीसाइड या बेकिंग सोडा आधारित घोल से बचाव किया जा सकता है.

Photo: Pexels

बारिश और ज्यादा नमी वाले मौसम में यह फंगस तेजी से फैलता है इसलिए मॉनसून या उमस वाले मौसम में गुलाब की नियमित जांच करना जरूरी है.

Photo: Pexels

रोग प्रतिरोधी किस्मों जैसे कुछ Knock Out और Oso Easy गुलाब लगाने से भी खतरा कम किया जा सकता है.

Photo: Pexels

Read Next